दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा… बुजुर्गों को लूटने वाला ‘लिफाफा गिरोह’ गिरफ्तार

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले कुख्यात “लिफाफा गिरोह” के आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरि नगर थाना पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बुजुर्गों को लिफ्ट देने का बहाना बनाकर अपने जाल में फंसाता और उनके सोने के गहने और नकदी छीन लेता था।

गिरोह का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह अपने शिकार को कार में बिठाकर ले जाता और उनके सोने के गहनों व नकदी को लूटकर कागज के लिफाफों में नकली गहने थमा देता। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई आई-टेन कार, नकली नंबर प्लेट, कृत्रिम गहने और 22 लिफाफे बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी से चोरी के दो संगीन मामले सुलझाए गए हैं।

मामला कब सामने आया
18 जुलाई को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि तीन व्यक्तियों ने लिफ्ट देने का बहाना बनाकर सोने के झुमके और 4,000 रुपए छीन लिए। इसके कुछ दिनों बाद इसी क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की सूचना मिली, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसएचओ हरि नगर, इंस्पेक्टर आशु गिरोत्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच
टीम ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एएनपीआर तकनीक की मदद से अपराध में इस्तेमाल कार की पहचान की। लगातार खुफिया जानकारी जुटाने के बाद 11 अक्टूबर को टीम को गिरोह की गतिविधि की गुप्त सूचना मिली।

यह भी पढ़ें…

मालिक के लाखों का कैश लेकर कर्मचारी फरार… Delhi Police ने 72 घंटे में की बरामदगी

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड के पास से संदिग्ध आई-टेन कार से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • दीपक (43)
  • सागर (35)
  • रोशन (52)

तलाशी में कार की असली नंबर प्लेट, नकली गहने और लिफाफे बरामद हुए।

यह भी पढ़ें…

Arvind Kejriwal को नया सरकारी बंगला अलॉट, HC ने दिया निर्देश

पुलिस का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध की मान्यता दी। जांच में पता चला कि ये सभी आदतन अपराधी हैं और इन पर पहले से हत्या और चोरी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह आसान पैसे कमाने और जल्दी अमीर बनने के लिए यह अपराध करता था।

पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों से अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें…

‘छाती पीटने के बजाए क्रिकेट पर ध्यान दो’ कांग्रेस नेता सिंघवी ने दी पाकिस्तान को नसीहत

Back to top button