
भारत-जापान डिजिटल साझेदारी… भारतीय पर्यटकों के लिए जापान में UPI भुगतान होगा आसान
UPI Payment in Japan: भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने मंगलवार को जापान की NTT DATA Japan के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता जापान के बाज़ार में UPI भुगतान स्वीकार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे भारतीय पर्यटकों का डिजिटल भुगतान अनुभव और बेहतर होगा।
Japan में शुरू होगी UPI भुगतान की सुविधा
इस साझेदारी के तहत NIPL और NTT DATA Japan मिलकर काम करेंगे ताकि जापान में NTT DATA से जुड़े सभी व्यापारियों के यहाँ UPI भुगतान की सुविधा शुरू की जा सके। UPI के जुड़ने से जापानी व्यापारियों को ग्राहकों को तेज़ और सुविधाजनक भुगतान देने में मदद मिलेगी, जिससे ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ेगी और उनके व्यवसाय को लाभ होगा।
अधिकारियों ने दी प्रतिक्रिया
NPCI इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO रितेश शुक्ला ने कहा कि NTT DATA के साथ यह समझौता जापान में UPI को स्वीकार करने का आधार तैयार करता है। यह साझेदारी भारतीय यात्रियों के डिजिटल भुगतान अनुभव को बेहतर बनाने और सीमा पार भुगतान को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल UPI को और अधिक अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों तक ले जाने की भारत की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।
NTT DATA Japan के भुगतान प्रमुख मासानोरी कुरिहारा ने कहा:
“यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम भारत से आने वाले यात्रियों के लिए भुगतान विकल्पों का विस्तार कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य UPI को जापान में लाकर भारतीय पर्यटकों के लिए खरीदारी और भुगतान को और अधिक सुविधाजनक बनाना है, साथ ही जापानी व्यापारियों को नए व्यापार के अवसर हासिल करने में मदद करना है।”
यह भी पढ़ें…
Stock market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex में उछाल
दुनिया के 10 देशों में काम कर रहा UPI
भारत का UPI अब 10 देशों में काम कर रहा है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, फ्रांस, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, टोबैगो और त्रिदिनानद शामिल हैं। इस लिस्ट में अब जापान भी शामिल हो गया है।
यह भी पढ़ें…
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की मिश्रित शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी का टूटा दम
भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ
इस साल जनवरी से अगस्त तक 2,08,000 से अधिक भारतीय पर्यटक जापान गए, जो कि 2024 की इसी अवधि से 36% अधिक है। एक बार जापान में UPI शुरू होने के बाद, भारतीय पर्यटक अपने परिचित UPI ऐप्स का उपयोग करके QR कोड स्कैन कर सकेंगे और NTT DATA से जुड़े व्यापारियों के यहाँ आसानी से भुगतान कर सकेंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारत-जापान आर्थिक और तकनीकी संबंधों को और मजबूत करेगा और भारतीय पर्यटन के अनुभव को डिजिटल और निर्बाध बनाएगा।
यह भी पढ़ें…





