Goa के कृषि मंत्री और पूर्व CM रवि नाइक की मौत, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Ravi Naik dies: गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, 79 वर्षीय नाइक को उनके गृहनगर घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ।

Ravi Naik dies: गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक समर्पित लोक सेवक बताया, जिन्होंने गोवा के विकास में अमिट योगदान दिया। नाइक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बहू और तीन पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दोपहर तीन बजे किया जाएगा।

गोवा के सीएम ने भी जताया दुख

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, “हमारे वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रहे रवि नाइक के निधन से बहुत दुखी हूं। मुख्यमंत्री के रूप में उनकी दशकों की सेवा और मंत्री रहते हुए राज्य के लोगों के लिए किए गए काम ने एक अमिट छाप छोड़ी है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ॐ शांति”

6 बार रहे विधायक

बता दें कि रवि नाइक पोंडा विधानसभा से 7 बार विधायक रहे। उनका सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा। 1984 में वो पहली बार महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के टिकट पर पोंडा से विधायक चुने गए। इसके बाद 1989 में वो मर्केम विधानसभा से चुनाव जीते। 1999, 2002, 2007 और 2017 में रवि नाइक कांग्रेस के टिकट पर पोंडा से चुनाव जीते और 2022 में उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।

ये भी पढ़े-

दिवाली और छठ पूजा पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत… रेलवे चलाएगा 763 पूजा स्पेशल ट्रेनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने लिखा, “गोवा सरकार में मंत्री श्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोकसेवक के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। वे विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए तत्पर थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।”

ये भी पढ़े-

भारत-अमेरिका संबंधों में नई ऊर्जा… जयशंकर और सर्जियो गोर की रणनीतिक बैठक

 

Back to top button