Delhi में पकड़ी गई नकली FMCG फैक्ट्री, Closeup और Eno की लाखों की खेप जब्त

Delhi News: दिवाली के ठीक पहले राजधानी के वजीराबाद इलाके में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी के दौरान नकली Closeup टूथपेस्ट और Eno सैशे बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया।

यह रैकेट न केवल उपभोक्ताओं की जेब को नुकसान पहुंचा रहा था, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा था।

मकान में चल रही थी फैक्ट्री
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वजीराबाद के एक मकान में नकली FMCG प्रोडक्ट्स का उत्पादन हो रहा है। छापेमारी में पता चला कि मकान के एक हिस्से में नकली Closeup टूथपेस्ट और दूसरे हिस्से में नकली Eno सैशे बन रहे थे। फैक्ट्रियों में पाए गए कच्चे माल में जहरीले रसायन मिले, जो इस्तेमाल करने पर सिरदर्द, पेट की समस्याएं और लंबे समय में गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं।

लाखों का सामान जब्त
पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये कीमत का सामान जब्त किया। इसमें सैकड़ों ट्यूब नकली टूथपेस्ट, हजारों Eno सैशे, खाली कंटेनर, पैकेजिंग बॉक्स, स्टिकर और मैन्युफैक्चरिंग मशीनें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली में फूटेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया वक्त और नियम

गिरफ्तार आरोपी
इस मामले में दो मुख्य आरोपी मुकेश कुमार (35) और राजेश शर्मा (42) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी नकली सामान बेच रहा था। उनका नेटवर्क ऑनलाइन पोर्टल और लोकल दुकानों के जरिए फैला हुआ था, खासकर फेस्टिव सीजन में मांग बढ़ने का फायदा उठाते थे।

यह भी पढ़ें…

Instagram पर ‘ऑनलाइन तांत्रिक’ बनकर 50 से ज्यादा लोगों से ठगी… आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच जारी
डीसीपी (क्राइम) ने बताया कि दिवाली जैसे त्योहारों में बाजार में नकली सामान की बाढ़ आ जाती है। हमारी टीम ने समय रहते इस रैकेट को तोड़ा, वरना हजारों लोग जहरीले प्रोडक्ट्स का शिकार हो सकते थे। जांच जारी है और जल्द ही बड़े सप्लायर्स तक पहुंचेंगे।”

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ब्रांडेड प्रोडक्ट खरीदते समय पैकेजिंग और बैच नंबर जरूर जांचें।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा… बुजुर्गों को लूटने वाला ‘लिफाफा गिरोह’ गिरफ्तार

Back to top button