
DUSU जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका ने प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, मच गया बवाल…
Viral Video from DUSU: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की संयुक्त सचिव दीपिका झा पर कॉलेज के शिक्षक को थप्पड़ मारने और अन्य शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है
Viral Video from DUSU: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर सुजीत सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने पुलिस के सामने थप्पड़ मारा है। प्रोफेसर ने छात्र निलंबन पर दबाव का आरोप लगाया। वहीं, दीपिका झा ने प्रोफेसर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। हैरानी की बात ये है कि यह घटना कॉलेज प्रिंसिपल के ऑफिस में हुई, जहां उस समय कॉलेज के प्रिंसिपल और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे! इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डूसू की जॉइंट सेक्रेटरी द्वारा प्रोफेसर को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऑफिस में पुलिस की टीम भी बैठी हुई है। वह भी छात्र नेता द्वारा प्रोफेसर को मार खाते हुए देख रही है।#Delhi #DelhiNews #DUSU #JointSecretary #deepikajhaabvp #ProfSujitKumar… pic.twitter.com/CtlB3T456y
— Live New India (@livenewindia01) October 17, 2025
इन लोगों ने की मारपीट
पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया कि डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अन्य सदस्यों ने मारपीट की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर कॉलेज के अंदर छात्रों के एक समूह को एक शिक्षक पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।
शिक्षकों की गरिमा पर हमला
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई शिक्षकों ने इस घटना की निंदा की और इसे शिक्षकों की गरिमा पर हमला बताया। इस संबंध में एक प्रोफेसर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कॉलेज काउंसिल चुनाव में जीत हासिल करने वाले ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ के एक उम्मीदवार की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समर्थित एबीवीपी के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटाई की।
मिली जानकारी के अनुसार, जिस प्रोफेसर पर दीपिका ने हमला किया, उनका नाम सुजीत कुमार है। सुजीत डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के डिसिप्लिनरी कमिटी के कन्वीनर हैं। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) की तरफ से जारी बयान के अनुसार, सुजीत कुमार के साथ कमिटी कैंपस में हाल में हुई हिंसक घटनाओं की जांच कर रही थी, जिसमें एबीवीपी के सदस्यों ने दूसरे छात्रों पर हमला किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) ने वाइस चांसलर को लेकर लिखकर तुरंत मामले पर ऐक्शन की मांग की है।





