नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए तीन विशेष टीमें गठित, 10 हॉटस्पॉट पर शुरू हुई सख्त निगरानी

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण के बीच प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने नोएडा में स्थिति पर काबू पाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। क्षेत्रीय अधिकारी रितेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में विभाग की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण की स्थिति पर निगरानी रखेंगी।

10 हॉटस्पॉट चिन्हित, फील्ड पर निगरानी शुरू
विभाग ने नोएडा में 10 प्रदूषण हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। प्रत्येक टीम में पांच-पांच अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इन टीमों को निर्माणाधीन स्थलों, सड़कों और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

लागू हुआ GRAP-1
क्षेत्रीय अधिकारी रितेश कुमार तिवारी ने बताया कि नोएडा में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-1) लागू हो चुका है। जिलाधिकारी के निर्देश पर फील्ड स्तर पर निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है। जैसे ही किसी क्षेत्र में गड़बड़ी की सूचना मिलती है, संबंधित प्राधिकरण को तुरंत कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

DUSU जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका ने प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, मच गया बवाल…

त्योहारों के कारण बढ़ा ट्रैफिक
त्योहारों के मौसम में ट्रैफिक बढ़ने से कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ गया है। इसके बावजूद विभाग को उम्मीद है कि लगातार कार्रवाई और निगरानी से जल्द ही वायु गुणवत्ता में सुधार दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें…

उत्तर-पूर्वी पुलिस ने चांदी चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

NCR में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। शुक्रवार को एक्यूआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, उसके बाद नोएडा और दिल्ली का स्थान है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह और शाम बाहरी गतिविधियों से बचें, खासकर बुजुर्ग और सांस के मरीज। साथ ही, मास्क पहनने और घरों में एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य प्रदूषण के स्तर को कम करना और आम जनता को स्वच्छ वायु उपलब्ध कराना है। विभाग का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें…

Delhi में पकड़ी गई नकली FMCG फैक्ट्री, Closeup और Eno की लाखों की खेप जब्त

Back to top button