Delhi NCR AQI: दिवाली के जश्न में जमकर फूटे पटाखे, AQI पहुंचा 400 के पार…

Delhi NCR AQI: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। आतिशबाजी के कारण हवा जहरीली हो गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

Delhi NCR AQI: दिवाली की चमक इस बार फिर दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुलते धुएं से थोड़ी धूमिल हुई. त्‍योहार की रात जमकर पटाखे फूटे, और राजधानी का आसमान धुंध की चादर में लिपट गया. हवा में जश्न की महक के साथ जहर भी घुल गया. देर रात कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया, जो कि गंभीर (Severe) श्रेणी के बेहद करीब है.

दिल्ली की हवा हुई जहरीली

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की SAMEER ऐप के मुताबिक, दिल्ली के 38 में से 36 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों ने ‘रेड जोन’ में प्रदूषण दर्ज किया। इसका मतलब है कि हवा ‘बेहद खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ स्तर तक पहुंच गई। मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 347 था, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। कुछ जगहों पर एक्यूआई 400 को पार कर गया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा जहरीली हो चुकी है।

GRAP-2 लागू

बढ़ते प्रदूषण के बीच CAQM ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के दूसरे चरण को लागू कर दिया। GRAP के तहत प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन फटाखों की अनदेखी ने इन कोशिशों पर पानी फेर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन फटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी थी। नियम के मुताबिक, फटाखे सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक फोड़े जा सकते थे। लेकिन, दिल्ली की सड़कों पर देर रात तक फटाखों की गूंज सुनाई दी, जिसने हवा को और जहरीला कर दिया।

Back to top button