
गर्लफ्रेंड ने एक्स संग मिलकर की UPSC छात्र की हत्या, ‘लिव-इन’ पार्टनर’ को जिंदा जलाया…
Delhi-Gandhi-Vihar UPSC Student News: दिल्ली में UPSC अभ्यर्थी की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान को मास्टरमाइंड बताते हुए गिरफ्तार किया है।
Delhi-Gandhi-Vihar UPSC Student News: दिल्ली में यूपीएससी अभ्यर्थी हत्याकांड में पुलिस को कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमृता चौहान, सुमित कश्यप, संदीप कुमार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। तिमारपुर पुलिस ने ऑपरेशन करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
क्राइम सीरीज से लिया मर्डर का आइडिया
अमृता चौहान का आरोप है कि मृतक रामकेश ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो खींची थी और उसे लैपटॉप में रखा हुआ था। जब अमृता ने फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा, तो रामकेश ने मना कर दिया, जिसके बाद हत्या का प्लान बना। अमृता ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए कई क्राइम सीरीज देखी थीं, जिससे उसे आइडिया आया।
रामकेश के पास थी अमृता की प्राइवेट वीडियो
अमृता बीएससी फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है। जांच के दौरान पुलिस को 6 अक्टूबर को गांधी विहार की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझने के बाद पुलिस को रामकेश मीणा का झुलसा हुआ शव मिला। CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि आग लगने से पहले रात में दो युवक और एक युवती इमारत में दाखिल हुए थे।
फॉरेंसिक छात्रा ने रची ‘परफेक्ट मर्डर’ की साजिश
18 अक्टूबर को पुलिस ने अमृता को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने दो दोस्तों, सुमित कश्यप (पूर्व प्रेमी, LPG डिस्ट्रीब्यूटर) और संदीप कुमार (ग्रेजुएट, SSC अभ्यर्थी) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। अमृता का मोबाइल लोकेशन भी घटना स्थल के आसपास मिला।
सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि एक शख्स 39 मिनट के बाद बिल्डिंग से बाहर निकला था। इस दौरान लगभग 3 बजे एक लड़की एक बिल्डिंग से बाहर आती दिखी। आग लगने के बाद शख्स की मौत को लेकर परिजनों ने शक जताया। जब जांच के दौरान सीडीआर की जांच की गई तो मामला खुल गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।





