
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया की बस में लगी आग, टला बड़ा हादसा
Delhi Airport Fire: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एयर इंडिया की एक सर्विस बस में अचानक आग लग गई। यह बस एयर इंडिया के कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के काम में आती थी। हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ।
दमकल विभाग को सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि जब यह घटना हुई, उस समय बस में कोई यात्री या अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था। बस में केवल ड्राइवर था, जो सुरक्षित बाहर निकल आया।
टला बड़ा हादसा
दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आग पर कुछ ही मिनटों में नियंत्रण पा लिया गया और किसी भी प्रकार के नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट संचालन पूरी तरह सामान्य है।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, आग बस के पिछले हिस्से में लगी थी। आग लगते ही एयरपोर्ट के अंदर मौजूद अग्निशमन टीम ने तुरंत एक्शन लिया और अन्य वाहनों व विमानों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए। चूंकि बस विमान से पर्याप्त दूरी पर खड़ी थी, इसलिए आग की लपटें किसी विमान तक नहीं पहुंचीं।
आग लगने की वजह
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
प्रदुषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त… 1 नवंबर से इन वाहनों की एंट्री बैन
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले डेढ़ महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है जब किसी वाहन में आग लगी है। इससे पहले भी एक सर्विस वाहन में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें…
स्वाति मालीवाल ने सीएम भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप, केजरीवाल से निष्पक्ष जांच की मांग
एयरपोर्ट प्रबंधन का बयान
एयर इंडिया और एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि सभी वाहनों की तकनीकी जांच नियमित रूप से की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें…





