
देश को दहलाने की साजिश…350 किलो RDX, 2 AK47; फरीदाबाद में डॉक्टर और मौलवी
Haryana Faridabad Terror Doctor Module: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में छापा मारा। यहां से कश्मीरी डॉक्टर के घर से पुलिस ने 300 किलो RDX, एके-47 राइफल और कारतूस बरामद किए।
Haryana Faridabad Terror Doctor Module: दिल्ली से सटे एनसीआर के शहर फरीदाबाद में बड़ी खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में फरीदाबाद से एक डॉक्टर और एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर के पास से बड़ी मात्रा में आईईडी बनाने का सामान, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू- कश्मीर पुलिस ने यह छापा मारा था। डॉक्टर के घर से करीब 360 किलो आरडीएक्स भी मिला है।
360 किलो अमोनियम नाईटेड बरामद
आतंकवादी डा. मुजम्मिल फरीदाबाद के ही धौज गांव स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। आतंकवादी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जहां उसने कमरा किराए पर लिया था, वहां से 360 किलो रसायनिक पदार्थ बरामद किया है, जो अमोनियन नाइट्रेट बताया जा रहा है। इसके अलावा एक कैननकाप राइफल, पांच मैगजीन, एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। आठ बड़े सूट केस, चार छोटे सूट केस, बाल्टी, टाइमर बैटरी के साथ, रिमोट, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक वायर सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से जांच के दौरान भारी मात्रा में IED बनाने का सामान और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/qPL0dccZxl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
अनंतनाग से पकड़ा गया था डॉक्टर
सूत्रों ने बताया कि यूपी के सहारनपुर से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से लिंक के चलते अनंतनाग से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराये पर रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा और यहां से 300 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ।
तीन महीने पहले आया था किराए पर रहने
इलाके के लोगों ने बताया कि डॉ. आदिल ने इलाके में लगभग तीन महीने पहले कमरा किराए पर लिया था। उसने कमरा किराए पर लेने से पहले मकान मालिक को बताया था कि वह डॉक्टर है। उसके कुछ मेडिकल उपकरण हैं, जिन्हें वह यहां रखेगा। मकान मालिक ने उसे किराए पर घर दे दिया। उसने यहां भारी गोला-बारूद रखा लेकिन मकान मालिक से लेकर किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।
कमिश्नर ने बताया कि मुजम्मिल के पास से असॉल्ट राइफल बरामद हुई है। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला सामान जिसमें- 20 टाइमर्स, बैटरी, एक असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस, 2 खाली कारतूस और 2 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पिछले 15 दिन से चल रहा था, जो अब भी जारी है।





