Delhi Car Blast: हरियाणा नंबर थी धमाके वाली कार, पुलिस ने बताया आतंकी हमला

Delhi Car Blast: दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक कार में धमाका होने के बाद आग लग गई।

Lal Quila Delhi Car Blast Update: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में तेज धमाके की खबर है. जहां धमाके में 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है. धमाके से पास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई. इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी.

पुलिस इलाके को गौर से देख रही है और फॉरेसिंक एक्सपर्ट को भी बुलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए और दूर-दूर तक धुआं भी फैल गया. कई लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है.

अमित शाह LNJP पहुंचे अस्‍पताल

दिल्‍ली के लाल किला पर जो आतंकी हमला हुआ है उसमें हरियाणा नंबर की आई10 कार का इस्‍तेमाल हुआ है. दिल्‍ली पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है. धमाके में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह LNJP अस्‍पताल पहुंच चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर संज्ञान लिया.

आई20 कार में हरियाणा का नंबर

जांच में पता चला है कि धमाका चलती आई20 कार में हुआ था, जो हरियाणा नंबर की थी. गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है. दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में हरियाणा पुलिस से संपर्क किया है. शुरुआती जांच में गाड़ी के मालिक और संभावित ड्राइवर की जानकारी जुटाई जा रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम हरियाणा रवाना हो चुकी है, जो गाड़ी के मालिक और उसके कनेक्शन की तहकीकात करेगी. सुरक्षा एजेंसियां इस धमाके को आतंकी साजिश से जोड़कर देख रही हैं.

 

Back to top button