
Delhi Blast में मृतकों की संख्या पहुंची 12, रक्षामंत्री बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
Delhi Blast: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। सोमवार शाम हुए इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रारंभिक जांच में आतंकी साजिश के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां (NIA, NSG, IB, Delhi Police Special Cell) इस हमले की कई एंगल से जांच कर रही हैं।
ताज़ा स्थिति
- मृतकों की संख्या: 12
- घायल: 20+ (कुछ की हालत नाज़ुक)
- विस्फोट स्थल: लाल किला परिसर के बाहर, पार्किंग क्षेत्र के पास
- संभावित कारण: I-20 कार में रखा उच्च क्षमता वाला विस्फोटक
- कानूनी कार्रवाई: UAPA और Explosives Act के तहत FIR दर्ज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूँ। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
उन्होंने यह भी बताया कि देश की शीर्ष जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटा रही हैं और जांच के नतीजे जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। दोषियों को सख्त सजा मिलेगी, इसमें कोई समझौता नहीं होगा।
जांच की दिशा
- CCTV फुटेज में सफेद Hyundai i20 कार दिखी है, जिसे आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर चला रहा था, ऐसा संदेह है।
- कार विस्फोट से पहले तीन घंटे पार्किंग में खड़ी रही।
- फरीदाबाद और लखनऊ में जुड़े मॉड्यूल पर छापेमारी जारी।
- अब तक 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया जा चुका है।
- जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह आत्मघाती हमला था या रिमोट-ट्रिगर ब्लास्ट।
यह भी पढ़ें…
Delhi Car Blast: हरियाणा नंबर थी धमाके वाली कार, पुलिस ने बताया आतंकी हमला
22 वर्षीय नौमान की मौत ने झकझोरा
धमाके में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना निवासी नौमान (उम्र 22 वर्ष) भी शामिल हैं।
वह अपने ब्यूटी प्रोडक्ट कारोबार के लिए दिल्ली आया था और धमाके के वक्त कार पार्किंग के पास मौजूद था।
नौमान की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके परिजनों ने कहा कि वह सिर्फ दो दिन के लिए दिल्ली आया था, लेकिन अब वह कभी लौटेगा नहीं। हमें न्याय चाहिए।
सुरक्षा स्थिति और सरकारी कदम
- दिल्ली, हरियाणा, यूपी में हाई अलर्ट घोषित।
- लाल किला, चांदनी चौक, लाल किला मेट्रो स्टेशन 3 दिन के लिए बंद।
- एनएसजी (NSG) बम डेटा सेंटर विस्फोट स्थल पर फॉरेंसिक जांच कर रहा है।
- PMO को हर घंटे रिपोर्ट भेजी जा रही है।
यह भी पढ़ें…
देश को दहलाने की साजिश…350 किलो RDX, 2 AK47; फरीदाबाद में डॉक्टर और मौलवी
संभावित आतंकवादी कनेक्शन
- प्रारंभिक जांच में सुराग मिले हैं कि यह धमाका पूर्व-नियोजित हो सकता है और इसके पीछे फरीदाबाद तथा जम्मू-कश्मीर से जुड़े आतंकी नेटवर्क का हाथ हो सकता है।
- इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) के जब्ती के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि यह हमला किसी व्यापक साजिश का हिस्सा था।
जनता में गुस्सा, सरकार पर दबाव
राजधानी में हुए इस आतंकी विस्फोट ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है।
लोग सोशल मीडिया पर सरकार से मांग कर रहे हैं कि “साजिश के हर मास्टरमाइंड को सजा मिले”।
इस बीच राजनीतिक दलों ने भी सुरक्षा खामियों पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें…





