Delhi Blast का असर… ट्रेनों के टिकट कैंसिल करा रहे यात्री; बसों में भी कम हुए पैसेंजर

Delhi blast-impact: दिल्ली ब्लास्ट के सोमवार रात 10 बजे तक दिल्ली की 743 ट्रेन टिकटें कैंसिल कराई गई हैं. ज्यादातर टिकटें ऑनलाइन कैंसिल की गईं.

Delhi blast-impact: दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है. IRCTC सोमवार रात कानपुर सेंट्रल और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अचानक यात्रियों की संख्या घट गई. डर और अनिश्चितता के माहौल में बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए. आईआरसीटीसी की जानकारी के अनुसार, शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच दिल्ली जाने वाली 743 ट्रेन के टिकट कैंसिल की गईं. रेलवे टिकट बुकिंग काउंटरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकट वापसी की भीड़ लग गई।  दिल्ली ब्लास्ट के बाद रात में बसों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही.

लगभग 9 बसें निरस्त

झकरकटी बस अड्डे पर भी इसी तरह का नजारा रहा. रात आठ बजे से लेकर बारह बजे तक दिल्ली जाने वाली ज्यादातर बसें यात्रियों के अभाव में खाली रहीं. यही वजह रही कि लगभग 9 बसें निरस्त भी की गई हैं. कई बसों में सिर्फ 15-20 यात्री ही मौजूद थे, जबकि सामान्य दिनों में यही बसें पूरी तरह भरी रहती हैं. झकरकटी डिपो के प्रबंधक  ने बताया कि रात नौ बजे के बाद स्थिति और भी खराब हो गई. बसें लोड न होने की वजह से कई ट्रिप रद्द करनी पड़ीं.

परिवहन विभाग अलर्ट

रेलवे और परिवहन विभाग दोनों ही दिल्ली ब्लास्ट के बाद हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. दोनों ही जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. स्टेशन और बस अड्डे पर पुलिस की पेट्रोलिंग तेज हो गई है. यात्रियों ने टिकटें कैंसिल कर दीं और कई ने अपनी यात्रा अगले हफ्ते के लिए टाल दिया. प्राइवेट बस संचालकों ने बताया कि आमतौर पर दिल्ली जाने वाली बसें रोजाना फुल रहती हैं, लेकिन ब्लास्ट के बाद लोगों ने यात्रा नहीं की और बसें खाली गईं.

यह भी पढ़ें…

दिल्ली Blast पर खेसारी लाल यादव का बयान, “दुख की इस घड़ी में देश एकजुट है”

दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों पर भी असर देखा गया. बस संचालकों के अनुसार, आमतौर पर  बुकिंग फुल रहती है, लेकिन धमाके के बाद यात्रियों ने टिकट कैंसल करा दिए. शहर से दिल्ली के लिए चलने वाली करीब 45 कंपनियों की बसों में आधी से ज्यादा सीटें खाली रहीं.

यह भी पढ़ें…

Delhi Blast में मृतकों की संख्या पहुंची 12, रक्षामंत्री बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

कुल मिलाकर दिल्ली में हुए धमाके का असर कानपुर के यात्री यातायात पर गहराई से पड़ा. रेलवे से लेकर रोडवेज और प्राइवेट बस ऑपरेटरों तक सबने यात्री संख्या में गिरावट दर्ज की. लोग एहतियातन यात्रा टाल रहे हैं और माहौल सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें…

Delhi Car Blast: हरियाणा नंबर थी धमाके वाली कार, पुलिस ने बताया आतंकी हमला

 

Back to top button