Crime News: आइसक्रीम वाला बना हैवान; लालच देकर 10 साल के मासूम से किया कुकर्म

UP Crime News: राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. आरोप है कि आइसक्रीम बेचने वाले युवक ने 10 साल के मासूम को टॉफी का लालच देकर उसके साथ कुकर्म किया. इलाके में जबरदस्त रोष है.

पीड़ित बच्चे के विरोध करने और शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया. किसी तरह परिजनों को खबर लगने पर बच्चे के पिता की तहरीर पर बंथरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ACP कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि बंथरा निवासी पीड़ित बच्चा कक्षा-3 में पढ़ता है. घटना 15 अक्टूबर शाम की है. बच्चा शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान आरोपी बवाली पंडित ने उसे अच्छी टॉफी दिलाने का लालच दिया और एकांत में ले जाकर कुकर्म किया. ​

घटना के दौरान बच्चे ने विरोध किया और शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया. डरा-सहमा बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई. ​रविवार को बच्चे के पिता ने बंथरा थाने में आरोपी बवाली पंडित के खिलाफ के दर्ज कराया है.

​एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने के बाद फरार आरोपी बवाली पंडित को बीती देर रात हिरासत में ले लिया गया था. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम और धमकाने का केस दर्ज किया गया है. बच्चे का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के साथ-साथ मेडिकल भी कराया गया है.पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

Back to top button