
UP News: शराब तस्करी पर बड़ा एक्शन; SI समेत पुलिस चौकी के सारे पुलिसकर्मी सस्पेंड
UP News: शराब तस्करी के कई मामले पहले भी सामने आए हैं, लेकिन बुधवार को एक वीडियो और व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद पुलिस महकमे के सतर्कता की पोल खुल गई.
बलिया में शराब तस्करी का मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने पर एडीजी पियूष मोडिया ने चौकी इंचार्ज सहित चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जांच के आदेश एसपी को दिया है.
मामला बलिया जिला के रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर पुलिस चौकी से जुड़ा है. यहां चौकी इंचार्ज शुभेन्द्र सिंह समेत समस्य पुलिसकर्मियों की साठगांठ शराब तस्करों से सामने आई है. शराब तस्करी का मामला सोशल मीडिया में वायरल वीडियो और व्हाट्सएप चैट से खुला है. वायरल व्हाट्सएप चैट से बिहार में शराब भिजवाने व पैसे की लेनदेन की बात है. व्हाट्सएप चैट एक तस्कर का बताया जा रहा है जो बिहार में शराब भेजने की डील चौकी इंचार्ज से करता है. इसके अलावा वायरल वीडियो में नाव से शराब तस्करी की बात सामने आई है. नाव में रखे बोरों में शराब की बोतलें रखी हैं. शराब ले जाने का रेट 20 से 30 हजार बोरों के हिसाब से होता है.
वीडियो और व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप है. अधिकारियों ने वायरल व्हाट्सएप चैट और वीडियो का संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई की है. एडीजी पियूष मोडिया ने चौकी इंचार्ज सहित पूरी चौकी के पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही SP को विभागीय जांच का निर्देश दिया है. बता दें, 2 वर्ष पहले भी नारही बिहार बॉर्डर पर नारही थाने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर रहे पन्ने लाल द्वारा ट्रैकों से करोड़ की अवैध वसूली का सिंडिकेट का उजागर हुआ था. यह मामला खुद एडीजी और डीआईजी ने छापा मार कर पकड़ा था.





