Rashifal 15 June: चमकेगी इन राशियों की किस्मत, महादेव की कृपा से वापस मिलेगा रुका हुआ धन

Horoscope 15 June 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 15 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 15 June 2026: आज यानी 15 जून को सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन स्नान-दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा सुबह लगभग 8:40 बजे तक वृषभ राशि में रहने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके चलते दिन की शुरुआत जहां आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने और व्यावहारिक रणनीतियों को बनाने के साथ होगी. वहीं, लोगों को ऑफिस में अपनी बेहतरीन वाकपटुता के बल पर अधिकारियों का दिल जीतने में सफलता मिलेगी. इसी कड़ी में आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

राशिफल 15 जून 2026

मेष राशि- आज मेष राशि वाले खुशमिजाज बने रहेंगे। आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा। खुशनुमा दिन। काली जी को प्रणाम करना अच्छा होगा।

वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आज मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। बाकी मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- आज कर्क राशि वाले गृह कलह के संकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आज सिंह राशि वाले पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम व्यावसायिक सफलता की तरफ लेकर जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। अपनों का साथ होगा। सफेद वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- आज कन्या राशि वाले के पास धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आज तुला राशि वाले आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जहां चाहेंगे वहां मौजूदगी दर्ज होगी। वाह-वाही बटोरेंगे। सामाजिक कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा

वृश्चिक राशि- आज वृश्चिक राशि वालों का मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। नेत्र विकार संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आज धनु राशि वालों के लिए यात्रा सफलता दिलाएगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। आर्थिक मामले अच्छे होंगे। संपन्नता की तरफ जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आज मकर राशि वाले को कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- आज कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- आज मीन राशि वाले के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

Back to top button