
IND vs PAK: हरमन ब्रिगेड का वर्ल्ड कप में जीत से आगाज, दीप्ति के ‘पंजे’ में फंसा पाकिस्तान
ICC Women’s T20 World Cup 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंद दिया। मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Team India) ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। रविवार को खेले गए ग्रुप-1 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।
इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक बयान (Harmanpreet Kaur Statement) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने टीम के प्रदर्शन और कुछ खिलाड़ियों की भूमिका पर खुलकर बात की है।
ऋचा घोष को लेकर कप्तान का बड़ा बयान
मैच के आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (Richa Ghosh) की तारीफ करते हुए हरमनप्रीत ने एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने हंसते हुए कहा,
“अगर यह पूरी तरह से मेरे हाथ में होता, तो मैं ऋचा घोष को पहली ही गेंद पर (ओपनिंग या टॉप ऑर्डर में) बल्लेबाजी के लिए भेज देती। लेकिन टीम में उनकी एक खास भूमिका (फिनिशर की) तय है और वह उसे बखूबी निभा रही हैं।”
ऋचा ने इस मुकाबले में महज 17 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने दीप्ति शर्मा (नाबाद 12) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंदों में 45 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
स्मृति मंधाना की फिफ्टी
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को इस मैच में दो जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। मंधाना ने 44 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (36 रन, 35 गेंद) के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी भी निभाई।
दीप्ति शर्मा के ‘पंजे’ में फंसा पाकिस्तान
भारत की इस ऐतिहासिक जीत की मुख्य सूत्रधार रहीं ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)। दीप्ति ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट (Five-wicket haul) चटकाए। उनके इस ‘पंजे’ ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
दीप्ति के अलावा बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 21 रन देकर 3 विकेट और शैफाली वर्मा ने 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 166 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज बनने और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
171 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी पाकिस्तानी टीम 17 ओवरों में महज 106 रनों पर सिमट गई।
ये भी पढ़े- IND vs IRE: भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरे के बादल, बेलफास्ट के बवाल ने BCCI को दी टेंशन





