Stock Market: ईरान-अमेरिका डील से झूमा शेयर बाजार, Sensex 1189 अंक उछला

Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले।

Stock Market Today : अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से शेयर बाजार गदगद है. समझौते के ऐलान से एशियाई बाजारों में आई तेज तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त के साथ खुले हैं.

Nse Nifty 50 ने 356 अंक या 1.51% की बढ़त के साथ 23,979 पर कारोबार शुरू किया, जबकि Bse Sensex 1,189.61 अंक या 1.58% की उछाल के साथ 76,717 पर खुला।

एशियाई बाजार

ट्रंप द्वारा रविवार देर रात ईरान के साथ हुए समझौते को “पूर्ण” घोषित करने के बाद सोमवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत हुई। कोस्पी इंडेक्स 7.01% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 3.25% की बढ़त के साथ खुला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 3.4% और टॉपिक्स इंडेक्स 1.8% ऊपर रहा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24,376 पर बंद हुआ, जो इंडेक्स के पिछले बंद भाव 24,249.29 से अधिक था।

इन 10 शेयरों ने मचाया गदर 

शेयर मार्केट में इस जोरदार तेजी के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों ने ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की. सबसे ज्यादा उछाल IndiGo Share (4.05%), LT Share (3.60%), Bajaj Finance Share (3.56%), Eternal Share (3.40%), Adani Ports Share (3.80%) में देखने को मिला.

इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में Ashok Leyland Share (5%), Muthoot Finance Share (4.60%), Hindustan Petroleum Share (4.40%), Godrej Properties Share (4%), GMR Airport Share (3.30%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे.

कच्चे तेल की कीमत

इससे कच्चे तेल की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक गिर गया था। अभी यह 4.66 फीसदी गिरावट के साथ 83.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.16 फीसदी गिरावट के साथ 80.50 डॉलर पर आ गया। तेल सस्ता होने से महंगाई में कमी आने की उम्मीद है। इससे सेंट्रल बैंकों का ब्याज को लेकर रुख भी बदल सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में कई देशों के केंद्रीय बैंकों की मीटिंग होने वाली है।

Trump ने क्या किया ऐलान? 

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है, सभी को बधाई! मैं इसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी देता हूं.’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!’

Back to top button