
इन फिल्मों ने Deepika Padukone को बनाया बॉलीवुड क्वीन, तहलका मचाने को तैयार ‘मस्तानी’
Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। 6 जनवरी यानी आज एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
Deepika Padukone: इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज 5 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका ने अपने इस बर्थडे पर एक अनोखी पहल की है। उन्होंने उन नए टैलेंट की तरफ अपना हाथ बढ़ाया है जिससे कई होनहार लोगों को मौका मिलेगा। एक्टर, प्रड्यूसर और मेंटल हेल्थ के लिए काम करने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर नए और यंग क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए ये नई पहल शुरू की है।
इन फिल्मों ने बनाया दीपिका को बॉलीवुड की क्वीन
दीपिका के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने का श्रेय कई फिल्मों को जाता है। इसमें ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का नाम शामिल हैं।
/mayapuri/media/media_files/2025/04/16/9576LQB6TBot9q0B5CuN.jpg)
इन फिल्मों ने साबित कर दिया कि दीपिका दमदार एक्टिंग की बदौलत लोगों को दीवाना बनाना जानती हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी इन तमाम फिल्मों ने तारीफ के काबिल काम किया। दीपिका ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी अपनी पहचान कायम की।

सोशल मीडिया पर दीपिका का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी वायरल हो रहा है, जहां पर दीपिका फैंस के द्वारा लाया हुआ केक काट रही हैं. इस दौरान फैंस फिल्म ओम शांति ओम का गाना ‘आंखों में तेरी’ गाना गा रहे हैं. इस फैनमीट के दौरान दीपिका ने भी काफी एन्जॉय किया.

इस फैनमीट की सजावट काफी सुंदर थी. लोगों ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को स्पेशल फील कराने के लिए मैरून रंग का थीम चुना. गुलाबों से सजी मेज पर स्नैक्स परोसे गए. साथ ही हर चीज में दीपिका के जीवन की बारीकियों को दर्शाने की कोशिश की गई।

इस समय दीपिका भले ही न्यूयॉर्क में हों, मगर उन्होंने अपने चाहने वालों का मन रखा और मुंबई में पहले ही अपना बर्थडे अपने चाहने वालों के साथ मनाया. एक्ट्रेस का बर्थडे का बर्थडे वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर जनता का भरभरकर रिएक्शन आ रहा है.

इस फैन मीट के दौरान दीपिका ने अपने चाहनेवालों को 15000 तक के गिफ्ट हैम्पर्स बांटे. एक फैन ने अंदरूनी जानकारी देते हुए बताया कि दीपिका ने 50 से ज्यादा आए फैंन के आने-जाने की फ्लाइट्स की टिकट करवाई और उन्हें 5 किलो के गिफ्ट हैम्पर भी दिए।

अब साल 2026 में दीपिका की जोड़ी शाहरुख के साथ किंग फिल्म में नजर आएगी। इतना ही नहीं, यह उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक भी है। (All image Credit- social media)





