Shraddha Kapoor के नाम होगा ये नया साल, इन फिल्मों से मचाएंगी तबाही

Shraddha Kapoor Upcoming Movies: श्रद्धा की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. उनकी आने वाली फिल्मों से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं. एक्ट्रेस इस समय ‘ईठा’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Shraddha Kapoor Upcoming Movies: बॉलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी एक अपडेट सामने आई हैं। इन सब के बीच श्रद्धा कपूर की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म नागिन (Naagin) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। श्रद्धा कपूर की फिल्म नागिन की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है, इसको लेकर खुलासा हो गया है।

कब से शुरू होगी ‘नागिन’ की शूटिंग

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म नागिन सा जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। ‘ईथा (Eetha)’ की शूटिंग खत्म होने से पहले ही श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म ‘नागिन’ की तैयारी जोरों पर चल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

 

इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए काफी मेहनत की गई है, खासकर विजुअल इफेक्ट्स और वर्ल्ड बिल्डिंग पर। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नागिन लंबे समय से बन रही है और टीम सब कुछ सही करना चाहती थी वीएफएक्स डिजाइन से लेकर कास्टिंग तक पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धा फाइनल होने के बाद बाकी कास्ट भी तय हो गई। प्लान है कि अप्रैल से शूटिंग शुरू हो जाएगी।’

श्रद्धा को लगी थी चोट

एक्ट्रेस को एक डांस सीक्वेंस के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण शूटिंग को थोड़े समय के लिए रोकना पड़ा था. इस रोल के लिए श्रद्धा को काफी मेहनत करनी पड़ी है. उन्हें डांस के लिए काफी ट्रेनिंग लेनी पड़ी. मेकर्स को पूरा भरोसा है कि फिल्म मार्च के लास्ट तक पूरी हो जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

 

इन दोनों ही फिल्मों में श्रद्धा कपूर के करियर का एक बिल्कुल नया और अलग अवतार होगा. इस तरह का फैंसी रोल उन्होंने कभी नहीं किया है. फैंस एक्ट्रेस को इस रोल में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए वीएफएक्स डिजाइन से लेकर कास्टिंग तक, हर छोटी-बड़ी बात की प्लानिंग की जा रही है।

ये भी पढ़े- इन फिल्मों ने Deepika Padukone को बनाया बॉलीवुड क्वीन, तहलका मचाने को तैयार ‘मस्तानी’

Back to top button