UP Police Bharti 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी पुलिस भर्ती में बढ़ी एज लिमिट…

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 32 हजार 679 पदों के लिए निकाली गई भर्ती में आयु सीमा में छूट का ऐलान किया है। इस संदर्भ में शासनादेश में भी जारी कर दिया गया है।

UP Police Bharti 2026: योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए बड़ा ऐलान किया है। 32,679 भर्ती के लिए राज्य सरकार ने आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट की घोषणा कर दी है. इस संबंध में समाजवादी पार्टी ने सरकार से मांग की थी। CM योगी के निर्देशों पर दिए गए इस फैसले से 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। बताया गया कि यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। इसमें आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर शामिल है।

यूपी सरकार का शासनादेश जारी

कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए सभी वर्गों को आयुसीमा में छूट दी गई है. इस संदर्भ में यूपी सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि – फैसला अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है.

 

32,679 पदों पर होगी भर्ती

बताते चलें कि हाल ही में योगी सरकार ने 32,679 पदों पर भर्ती का नोटफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा (SSF), महिला बटालियन, घुड़सवार और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। बता दें कि सिविल पुलिस में 10,469 पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। वहीं PAC में पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। UP SSF में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वेकेंसी खाली हैं।

कितनी होगी फीस

भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपये लगेंगे। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए फीस 400 रुपये है। यूपी पुलिस समेत अन्य सरकारी भर्तियों में OTS या फिर OTR का मतलब होता है- One Time registration. यानी कि आप अपनी कुछ बेसिक जानकारी, योग्यता, पहचान व संपर्क विवरण बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज करते हैं।

इससे आपको बार-बार आवेदन करते हुए एक ही जानकारी फिर से नहीं भरनी पड़ती। इसका मकसद अभ्यर्थियों को पारदर्शी और प्रोफेशन बनाना होता है।

Back to top button