
‘मैं शादी करूंगी…’, Shraddha Kapoor का राहुल मोदी संग रिश्ता हुआ पक्का?
Shraddha Kapoor’s Love-Life: कटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण तक लगभग बॉलीवुड की सभी खूबसूरत हसीनाएं शादी कर चुकी हैं। बस अब फैंस को इंतजार है, तो फेवरेट ‘स्त्री’ श्रद्धा कपूर की डोली उठने का।
Shraddha Kapoor’s Love-Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टाइलिश और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर 38 साल की हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ श्रद्धा कपूर ने अक्सर अपनी लव-लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन दिनों श्रद्धा कपूर भले ही राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि श्रद्धा कब और किससे शादी करेंगी? इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर एक फैन को जवाब दिया है। हाल ही में फैंस ने जब श्रद्धा से उनकी शादी पर सवाल किया, तो एक्ट्रेस ने कन्फर्मेंशन दे दी।
श्रद्धा कपूर ने शादी के सवाल का जवाब दिया
मंगलवार (6 जनवरी) को श्रद्धा ने अपने जूलरी ब्रांड पल्मोनास के लिए एक प्रमोशनल वीडियो पोस्ट की थी. वीडियो में एक्ट्रेस जानकारी दे रही हैं कि आंकड़े बताते हैं कि वैलेंटाइन डे के आसपास ज्यादातर ब्रेक-अप होते हैं. फिर वह इसके पीछे की वजहों पर बात करती हैं, और शरारती अंदाज में कहती हैं कि लोग प्यार के मौसम में सिंगल रहने से बचने के लिए बस उनके गिफ्ट बॉक्स खरीद सकते हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में ही एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में सवाल पूछा, और एक्ट्रेस ने बिना झिझके समझदारी से जवाब दिया.

सोशल मीडिया यूज़र ने पूछा, “शादी कब करोगी @shraddhakapoor जी”. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मैं करूंगी, मैं विवाह करूंगी.” उनके जवाब ने तुरंत उनके फैन्स को शादी की चर्चा करने पर मजबूर कर दिया. कमेंट्स आए तो शादी के ऑफर भी आने लगे. एक फैन ने लिखा, “मेरे साथ कर लो शादी”. एक कमेंट था, “@shraddhakapoor मगर मैम कब करोगी?”
View this post on Instagram
राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर
श्रद्धा और राहुल पहली बार 2024 की शुरुआत में मुंबई में एक डिनर डेट पर नजर आए थे. इसके बाद से इनके रिलेशन की खबरें उड़ने लगीं. हालांकि दोनों ने कभी ऑफीशियली अपने रिश्ते को कनफर्म नहीं किया लेकिन वे अक्सर एक साथ देखे जाते हैं और श्रद्धा कभी-कभी इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. एक बार ब्रेक-अप की अफवाहें थीं, श्रद्धा ने दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ वड़ा पाव डेट की एक तस्वीर पोस्ट करके उन्हें खारिज कर दिया.
ये भी पढ़े- Shraddha Kapoor के नाम होगा ये नया साल, इन फिल्मों से मचाएंगी तबाही





