Lucknow News: ‘बकाया 3 लाख दो… तब मिलेगी लाश’, अस्पताल में सपा MLA का हंगामा

Lucknow News: करीब तीन लाख रुपये बिल का भुगतान किए बिना ही शव लेकर चले गए, अस्पताल के प्रबंध निदेशक ने गोमती नगर विस्तार थाने में तहरीर दी, सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना हुई है।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में मरीज की मौत के बाद शव न देने पर रविवार रात सपा विधायक ने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। करीब तीन लाख रुपये बकाया बिल दिए बिना ही शव लेकर चले गए। आरोप है कि स्टाफ से अभद्रता भी की। अस्पताल संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्य के आधार पर जांच कर रही है।

निजी अस्पताल में मरीज की मौत

55 वर्षीय अरबाज गोमतीनगर विस्तार स्थित इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थे। आंत फटी होने के साथ उन्हें कई अन्य गंभीर समस्याएं थीं। वह करीब 25 दिन से वेंटिलेटर पर थे। रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने बकाया तीन लाख रुपये अदा कर शव ले जाने के लिए कहा।

विधायक ने समर्थकों संग किया हंगामा

रविवार रात करीब 9 बजे सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए और शव रोकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद बकाया बिल भुगतान किए ही शव लेकर चले गए। अस्पताल के प्रबंधक निदेशक डॉ. शिवम कृष्णन ने सपा विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

ये भी पढ़े- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बवाल; प्रयागराज मेला प्रशासन ने थमाया नोटिस

इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर वर्जन के प्रबंध निदेशक डॉ. शिवम कृष्णन का कहना है कि अस्पताल में रात नौ बजे एक विधायक अपने कई समर्थकों के साथ मृत मरीज के तीमारदारों के पक्ष में पहुंचे। परिसर के दाखिल होते ही उन्होंने अभद्रता, गाली गालौज कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन लाख रुपये बकाया बिल दिए बिना ही शव लेकर चले गए।

पुलिस को तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े- विराट हिन्दू सम्मेलन में एकता, समरसता, सांस्कृतिक जागरण का संकल्प

Back to top button