
नेहा सिंह पर एक और मुसीबत; बनारस पुलिस ने थमाया नोटिस, जानें मामला…
UP News: लोक गायिका और इन्फ़्लुएन्सेर नेहा सिंह राठौर के बयान के बाद उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले दिनों लखनऊ की हजरतगंज थाने में विवादित बयान मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस दिया था.
अब वाराणसी के लंका थाने में दर्ज मुकदमे में नेहा सिंह राठौर को नोटिस देने के लिए पुलिस उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंची. सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उनके मकान पर पहुंच कर संबंधित थाने के दारोगा ने उन्हें नोटिस की कॉपी दी है.
जितनी मेहनत और तेजी मुझे परेशान करने के लिए की जा रही है काश उतनी मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती!
खैर, हज़रतगंज कोतवाली से बुलावे के बाद बनारस के लंका थाने की पुलिस भी घर आ गई है.
खूब बेटी बचा रहे हैं! लानत है!@myogiadityanath @narendramodi pic.twitter.com/5ppt3uO3Uj
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) January 21, 2026
इसके बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है. “हजरतगंज कोतवाली से बुलावे के बाद बनारस के लंका थाने की पुलिस भी घर आ गई है. जितनी मेहनत और तेजी, मुझे परेशान करने के लिए किया जा रहा है. काश! उतनी मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती, खूब बेटी बचा रहे हैं, लानत है.”
इस बारे में लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ में 2025 में मुकदमा दर्ज किया गया था. केस के आरोप-पत्र की प्रक्रिया पूरी करने के क्रम में बुधवार को उन्हें नोटिस जारी किया गया है. लोक गायिका को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पुलिस की तरफ से भी नोटिस भेजा गया था.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पोस्ट के सिलसिले में लोग गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर मामले में उन्हें गिरफ्तारी से अंतरीम सुरक्षा प्रदान की है.
उन्होंने इस हमले में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा को निशाना बनाया था. फिलहाल नेहा राठौर को अब तक दो अलग-अलग स्थान से नोटिस जारी की गई है.





