
T20 World Cup: पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में भाग लेने पर सस्पेंस, PCB ने टाला जर्सी लॉन्च
T20 World Cup Pakistan News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है।
T20 World Cup Pakistan News: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब भी यह तय नहीं कर पाया है कि उसकी टीम टूर्नामेंट में खेलेगी या भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को स्किप करेगी. बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद से ही पीसीबी की रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच, शनिवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया, जब पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की जर्सी लॉन्चिंग को अचानक टाल दिया.
अचानक टाल दिया जर्सी लॉन्च
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब आईसीसी ने बांग्लादेश के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया. यह फैसला तब से एक बड़े जियोपॉलिटिकल और खेल से जुड़े विवाद में बदल गया है, और अब पाकिस्तान भी इस विवाद का हिस्सा है और लगातार आईसीसी को गीदड़भभकी दे रहा है. जर्सी लॉन्च ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में टॉस के बाद होने वाली थी, लेकिन आखिरी वक्त पर इसे रद्द कर दिया गया.
ट्रैवल प्लान भी अस्पष्ट
पाकिस्तान टीम के ट्रैवल प्लान की व्यवस्थाओं को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है, पाकिस्तान को सोमवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के साथ उसी एयर लंका फ्लाइट से कोलंबो जाना है, लेकिन यह भी अभी तक कन्फर्म नहीं है.
T20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान कर चुका है टीम का ऐलान
इन विवादों के बीच पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है .सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने स्क्वॉड का ऐलान किया है. बता दें टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ है. वहीं, भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को है.





