
T20 World Cup: नहीं हुआ IND vs PAK मैच तो, कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट
T20 Pakistan Vs India: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया। पाकिस्तान सरकार ने रविवार को कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट खेलेगी, लेकिन भारत से नहीं भिड़ेगी।
T20 Pakistan Vs India: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करने के फ़ैसले पर ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है। आईसीसी ने कहा है कि ‘वो उम्मीद करता है कि पीसीबी एक आपसी सहमति वाले समाधान निकाले, जो सभी संबंधित पक्षों के हितों की रक्षा करता हो। ICC ने पाकिस्तान के इस फ़ैसले के ‘दूरगामी परिणाम’ होने की बात भी कही है। 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना था लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही पाकिस्तान पीछे हट गया।
बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान
आवाम का कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान के मैच किसी तीसरे देश में कराए जा सकते हैं तो बांग्लादेश को भी यही विकल्प मिलना चाहिए था. लोगों का मानना है कि ICC और भारत ने बांग्लादेश के साथ गलत किया, इसलिए पाकिस्तान सरकार उनके साथ खड़ी हुई है. एक शख्स ने कहा कि बांग्लादेश हमारे भाई हैं. अगर उनके साथ गलत होगा तो पाकिस्तान जरूर आवाज उठाएगा.
जर्सी लॉन्च रोकने पर भी चर्चा
इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने अपनी नई टीम जर्सी का लॉन्च भी रोक दिया है. लोगों का कहना है कि जर्सी पर भारत का नाम लिखना जरूरी नहीं है. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि सिर्फ श्रीलंका जैसे न्यूट्रल देशों का नाम लिखा जाए.
खेल और राजनीति पर बंटी राय
कुछ पाकिस्तानी लोगों ने कहा कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए. उनका मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच पूरी दुनिया देखना पसंद करती है और इससे खेल को नुकसान होगा. वहीं कुछ का कहना है कि जब सामने वाला खेल को राजनीति से जोड़ता है तो जवाब देना जरूरी हो जाता है।
पाकिस्तान का ये नया पैंतरा खुद की अहमियत दिखाने का है, उसे लगता है कि अगर वो भारत के खिलाफ नहीं खेला तो ICC को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा इसीलिए पाकिस्तान ने काफी पहले से इसी तरह की बातें हो रही थीं.भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है जो आठ मार्च तक चलेगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फ़रवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुक़ाबला तय है.
ये भी पढ़े- T20 World Cup: पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में भाग लेने पर सस्पेंस, PCB ने टाला जर्सी लॉन्च





