Epstein Files से अमेरिका में भूचाल, फोटोज और वीडियोज ने मचाया तहलका

Epstein Files: अमेरिकी न्याय विभाग 30 जनवरी को एपस्टीन फाइल्स से जुड़े और डॉक्यूमेंट्स जारी किए गए, जिसमें 30 लाख से अधिक पन्ने, 2000 से ज्यादा वीडियो और करीब 180,000 तस्वीरें शामिल हैं।

Epstein Files Row: अमेरिकी फाइनेंशियर जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों की आंशिक रिलीज ने विवाद पैदा कर दिया है।  अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े हजारों पेज जारी किए हैं. इनमें कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम और फोटोज शामिल हैं, जिनमें बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, माइकल जैक्सन, एलन मस्क और बिल गेट्स जैसे नाम हैं। इस डॉक्यूमेंट्स में 30 लाख से अधिक पन्ने, 2000 से ज्यादा वीडियो और करीब 180,000 तस्वीरें शामिल हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट का कहना है कि पर्याप्त सबूतों के अभाव में नए आरोपों की संभावना कम है।

फाइलों ने क्यों मचाया दुनिया में तहलका?

जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन केस में इकट्ठा किए गए लाखों पेज के डॉक्यूमेंट्स, वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं. ये फाइलें दुनिया भर के कई मशहूर और ताकतवर लोगों, जैसे राजनेताओं, अरबपतियों और मशहूर हस्तियों के साथ एपस्टीन के कनेक्शन को दिखाती हैं.

इन कनेक्शन में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर, अरबपति टेस्ला संस्थापक एलन मस्क, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व इजराइली पीएम एहुद बराक जैसे दर्जनों नाम हैं.

क्यों नहीं हो सकता एक्शन?

ब्लैंच ने कहा कि जांचकर्ताओं ने सब कुछ रिव्यू किया लेकिन नए आपराधिक मामले शुरू करने के लिए पर्याप्त ठोस सबूत नहीं मिले. उन्होंने बताया कि FBI को मशहूर लोगों के बारे में कई टिप्स मिले, लेकिन ज्यादातर जल्दी ही अविश्वसनीय पाए गए. उन्होंने बताया कि केस चलाने के लिए असल सबूत का होना जरूरी है, न कि सिर्फ़ यह कि लोग वहां मौजूद थे.

अब आगे क्या होगा?

जस्टिस डिपार्टमेंट का कहना है कि डॉक्यूमेंट्स का उनका बड़ा रिव्यू पूरा हो गया है. हालांकि जज की मंज़ूरी से कुछ और डॉक्यूमेंट्स जारी किए जा सकते हैं, लेकिन ज़्यादा लोगों पर आरोप लगाने की जांच असल में खत्म हो गई है. कुछ राजनेताओं का तर्क है कि डिपार्टमेंट ने सभी फाइलों को जारी करने के लिए पूरी तरह से कानून का पालन नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वे गलतियों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. जैसे गलती से पीड़ितों के नाम बिना एडिट किए (दिखाई देने वाले) छोड़ देना.

Back to top button