
UP Police Result 2026: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची जारी, अब DV-PST की तैयारी
UP Police Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने फाइनल आंसर-की, कैटेगरी-वाइज कटऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।
76,184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 76,184 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चयनित किया गया है। भर्ती बोर्ड के अनुसार इन दोनों प्रक्रियाओं का आयोजन 17 अगस्त 2026 से किया जाएगा। वहीं इसके बाद सितंबर 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित होगी।
फाइनल आंसर-की(Answer Key) भी जारी
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी प्रकाशित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने स्कोर का आकलन भी कर सकते हैं। साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
कैटेगरी-वाइज कटऑफ घोषित
भर्ती बोर्ड ने विभिन्न वर्गों के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। इस बार अनारक्षित वर्ग की कटऑफ सबसे अधिक रही है।
कटऑफ इस प्रकार है:
- अनारक्षित (UR): 258.03661
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 247.93434
- ओबीसी (OBC): 251.63020
- एससी (SC): 239.34407
- एसटी (ST): 220.10639
इन कटऑफ अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों का अगले चरण के लिए चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें…
UP Police Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, जानें कितने नंबर पर बन सकती है बात…
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Police Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें…
यूपी में TGT-PGT समेत 23,899 पदों पर होगी बंपर भर्ती, UPESSC को मिला अधियाचन…
अब अगले चरण की तैयारी शुरू
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और उसके बाद होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी संख्या में कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह परिणाम पुलिस सेवा में प्रवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





