T20 World Cup: ICC ने जारी किया वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल, तिलक वर्मा की एंट्री…

ICC T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। ये मुकाबले 2 से 6 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। वॉर्मअप मैच 7 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम वॉर्मअप मैचों में हिस्सा नहीं लेगी।

ICC T20 World Cup warm up matches Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमों को कंडीशन में ढलने के लिए वॉर्म अप मैच खेलने को मिलेंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैचों का आगाज होने जा रहा है। बता दें, टीम इंडिया को कुल 3 वॉर्म अप मैच खेलने हैं। दो मुकाबले भारतीय ए टीम दूसरी टीमों को प्रैक्टिस कराने के लिए खेलेगी, वहीं सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली सीनियर टीम इंडिया को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक ही वॉर्म अप मैच खेलना है। आईए एक नजर ICC टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मुकाबलों के शेड्यूल पर डालते हैं-

तिलक वर्मा को खेलना होगा एक वॉर्मअप मैच

BCCI ने वॉर्मअप मैच के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान भी कर दिया है। इसकी कप्तानी आयुष बडोनी करेंगे। तिलक वर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं। वे कम से कम एक मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित करेंगे। तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान इंजर्ड हो गए थे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में दोपहर 3 बजे IST

2 फरवरी – इंडिया A बनाम USA नवी मुंबई में शाम 5 बजे IST

2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली चेन्नई में शाम 7 बजे IST

3 फरवरी – श्रीलंका A बनाम ओमान कोलंबो में दोपहर 1 बजे IST

3 फरवरी – नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में दोपहर 3 बजे IST

3 फरवरी – नेपाल बनाम UAE चेन्नई में शाम 5 बजे IST

4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में दोपहर 1 बजे IST

4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज बेंगलुरु में दोपहर 3 बजे IST

4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो में शाम 5 बजे IST

4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका नवी मुंबई में शाम 7 बजे IST

5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में दोपहर 1 बजे IST

5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल चेन्नई में दोपहर 3 बजे IST

5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम USA नवी मुंबई में शाम 5 बजे IST

6 फरवरी – इटली बनाम UAE चेन्नई में दोपहर 3 बजे IST

6 फरवरी – इंडिया A बनाम नामीबिया बेंगलुरु में शाम 5 बजे IST

इंडिया ए टीम: आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।

ये भी पढ़े- T20 World Cup: नहीं हुआ IND vs PAK मैच तो, कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट

7 फरवरी से होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड और पाकिस्तान के मैच से होगी। जबकि भारत का पहला मैच अमेरिका के साथ मुंबई में खेला जाएगा। फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच का वेन्यू पाकिस्तान के फाइनल पहुंचने या न पहुंचने पर तय होगा।

ये भी पढ़े- T20 World Cup: पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में भाग लेने पर सस्पेंस, PCB ने टाला जर्सी लॉन्च

Back to top button