
उत्तर प्रदेश में रोजगार क्रांति की तैयारी… हर जिले में बनेगा सरदार पटेल औद्योगिक जोन
Vallabhbhai Patel: उत्तर प्रदेश सरकार ने रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर घोषित सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार और औद्योगिक जोन को राज्य के हर जिले में विकसित किया जाएगा। यह जोन प्रशिक्षण, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत केंद्र के रूप में काम करेगा।
राज्य सरकार ने सोमवार देर रात जारी बयान में कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
एक छत के नीचे रोजगार से जुड़ी सभी सुविधाएं
सरकार के अनुसार, सरदार पटेल रोजगार और औद्योगिक जोन में युवाओं को
- कौशल प्रशिक्षण
- तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा
- स्टार्टअप और उद्यमिता मार्गदर्शन
- रोजगार मेलों और प्लेसमेंट सहायता
जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन केंद्रों के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किया जाएगा, जिससे रोजगार और उत्पादन—दोनों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने प्रदेश में औद्योगिक विकास को रोजगार से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर घोषित ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के लिए सभी जनपदों में उपयुक्त भूमि शीघ्र चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
आज लखनऊ में इस… pic.twitter.com/BQEOcaHiJi
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 2, 2026
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में ‘फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का आगाज़… राजधानी में जुटे फार्मा सेक्टर के दिग्गज
हर जिले में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रदेश के सभी जिलों में संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित होगा। स्थानीय कच्चे माल, पारंपरिक उद्योगों और क्षेत्रीय संभावनाओं के आधार पर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे छोटे और मझोले उद्यमों (MSME) को भी मजबूती मिलेगी।
युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार
योजना का एक बड़ा लक्ष्य पलायन रोकना भी है। युवाओं को उनके ही जिले में प्रशिक्षण और रोजगार मिलने से उन्हें बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। साथ ही, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें…
UP Weather: लखनऊ में कुदरत का ‘ट्रिपल अटैक’, तूफानी हवाओं संग बारिश का तांडव
सरदार पटेल के नाम पर राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भरता का संदेश
सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, श्रम शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को मजबूत करना है।
विशेषज्ञों की माने तो यदि यह योजना प्रभावी ढंग से लागू होती है, तो आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा रोजगार और औद्योगिक केंद्र बनकर उभर सकता है।
यह भी पढ़ें…





