Puri Rath Yatra का अहम पड़ाव पूरा, 9 लाख श्रद्धालुओं ने खींचे भगवान के रथ…

Puri Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा का अहम चरण पूरा हो गया है। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथ शुक्रवार दोपहर गुंडिचा मंदिर पहुंच गए। इसके साथ ही रथयात्रा का मुख्य पड़ाव पूरा हुआ। अब तीनों देवता अगले 9 दिनों तक गुंडिचा मंदिर में विराजमान रहेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है।

दूसरे दिन 9 लाख श्रद्धालु पहुंचे
रथयात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरी की ग्रैंड रोड पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश और उमस के बावजूद करीब 9 लाख श्रद्धालु भगवान के रथ खींचने के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को खींचा। पूरा पुरी शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

पहले दिन अधूरी रह गई थी रथयात्रा
गुरुवार को रथयात्रा के पहले दिन पाहंडी अनुष्ठान में देरी होने के कारण तीनों रथ गुंडिचा मंदिर तक नहीं पहुंच सके थे। अंधेरा होने के चलते तीनों देवता रातभर अपने-अपने रथों पर ही विराजमान रहे।

इसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच तीनों रथों को गुंडिचा मंदिर तक पहुंचाया गया।

भगवान जगन्नाथ के रथ को आगे बढ़ाने में हुई देरी
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरविंद पाधी ने बताया कि सभी अनुष्ठान निर्धारित समय के अनुसार पूरे किए गए थे। हालांकि, भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा मुख्य द्वार पर करीब 40 मिनट तक आगे नहीं बढ़ सकी।

इसी वजह से पाहंडी अनुष्ठान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई। प्रशासन के अनुसार, इसी देरी का असर रथयात्रा की पूरी प्रक्रिया पर पड़ा और पहले दिन रथ गुंडिचा मंदिर तक नहीं पहुंच सके।

यह भी पढ़ें…

‘मैं भूत बनकर वापस आऊंगा…’, संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

अब 9 दिन मौसी के घर रहेंगे तीनों देवता
गुंडिचा मंदिर पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अब 9 दिनों तक मौसी के घर रहेंगे। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

भक्तों के लिए यह अवधि बेहद खास मानी जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें…

फर्जी दस्तावेजों से बनाई जा रही थी घुसपैठियों की पहचान? ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
रथयात्रा में जुटी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ग्रैंड रोड और गुंडिचा मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग-अलग टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। बारिश और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

यह भी पढ़ें…

भारत की पहली Hydrogen Train लॉन्च, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; किराया सिर्फ ₹5

Back to top button