
यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती; होगी डायरेक्ट नियुक्ति, जानिए पूरी प्रक्रिया
UPSRTC Vacancy: यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रयागराज रीजन ने संविदा चालकों की भर्ती के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. जानिए पूरी प्रक्रिया…
क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 5 से 12 फरवरी के बीच अलग-अलग स्थानों पर भर्ती मेले लगाए जाएंगे. अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान के तहत लगभग 250 संविदा चालकों की नियुक्ति की जाएगी.
क्षेत्रीय प्रबंधन रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए आवेदन, जांच और परीक्षण की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर ही की गई है. इससे ग्रामीण और छोटे कस्बों के युवाओं को दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
भर्ती कार्यक्रम
- 5 फरवरी- जारी बस स्टेशन
- 6 फरवरी- बद्री प्रसाद कॉलेज, मेजा रोड
- 7 फरवरी- झुंसी कार्यशाला
- 7 फरवरी- लालगंज बस स्टेशन
- 8 फरवरी- फूलपुर ब्लॉक परिसर के पास
- 9 फरवरी- सरायअकिल बस स्टेशन
- 9 फरवरी- पट्टी बस स्टेशन
- 10 फरवरी- मंझनपुर डिपो कार्यशाला
- 10 फरवरी प्रतापगढ़ डिपो कार्यशाला
- 11 फरवरी- कुंडा बस स्टेशन
- 11 फरवरी- बादशाहपुर डिपो कार्यशाला
- 11 फरवरी- मड़िहान बस स्टेशन
- 12 फरवरी- मिर्जापुर डिपो कार्यशाला
पात्रता और चयन प्रक्रिया: इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है. आयु सीमा 23 वर्ष 6 माह से 58 वर्ष तक तय की गई है. चयन के दौरान मौके पर ही दस्तावेजों की जांच की जाएगी, इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट होगा. प्रारंभिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा जाएगा. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.
यह भी पढ़े: UP Police Bharti 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी पुलिस भर्ती में बढ़ी एज लिमिट…
अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जिनके पास ड्राइविंग कौशल है और वे स्थिर रोजगार की तलाश में हैं.रोडवेज प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचें.





