
PM मोदी मलेशिया दौरे पर रवाना… रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर होगा फोकस
PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यात्रा से पहले जारी अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर मजबूती आई है और यह दौरा द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर प्रदान करेगा।
रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ होने वाली विस्तृत चर्चाओं को लेकर उत्साहित हैं। इन वार्ताओं का मुख्य उद्देश्य भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करना होगा। खास तौर पर रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहराने, आर्थिक साझेदारी को नई गति देने और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों देश भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे, जिससे आपसी व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी को मजबूती मिलेगी।
At the invitation of my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim, I will be visiting Malaysia, a nation with which India’s ties are deep-rooted and extensive. This visit will boost our Comprehensive Strategic Partnership and enhance cooperation across sectors.
Malaysia is home to a…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
आर्थिक और नवाचार सहयोग पर विशेष ध्यान
प्रधानमंत्री के वक्तव्य के अनुसार, भारत और मलेशिया के बीच आर्थिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इस दौरे के दौरान व्यापार, स्टार्टअप्स, डिजिटल इनोवेशन और उभरती तकनीकों में सहयोग को विस्तार देने पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में भी मिलकर काम करने पर जोर देंगे।
यह भी पढ़ें…
विमान से तेल तक… अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत? फ्रेमवर्क डॉक्यूमेंट आउट
भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर उत्साह
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने की अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लगभग 30 लाख भारतीय मूल के लोग मलेशिया में रहते हैं, जो विश्व के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक हैं। मलेशिया की प्रगति में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को भारत और मलेशिया के बीच एक जीवंत सेतु बताया और कहा कि उनकी भूमिका दोनों देशों के ऐतिहासिक मित्रतापूर्ण संबंधों की मजबूत नींव है।
यह भी पढ़ें…
आलू-प्याज के बाद अब सोना‑चांदी भी RBI की निगरानी… महंगाई आंकड़ों में होगा बड़ा बदलाव
ऐतिहासिक रिश्तों को मिलेगी नई ऊर्जा
भारत और मलेशिया के बीच सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध सदियों पुराने हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करेगा, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और विकास के साझा दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाएगा।
कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह यात्रा भारत-मलेशिया संबंधों में नई ऊर्जा और नया दृष्टिकोण लेकर आएगी, जिससे दोनों देशों के लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…





