
UP News: दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा संग फरार, कैश-गोल्ड लेकर रफूचक्कर
UP News: अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद कहानी में एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पिछले साल बेटी की शादी से पहले दामाद राहुल के साथ घर छोड़ने वाली महिला अब करीब दस महीने बाद उसे भी छोड़ गई है।
UP News: अलीगढ़ से एक बार फिर रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. पिछले साल अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर जाने वाली अनीता देवी (अपना देवी) ने अब एक बार फिर सबको चौंका दिया है. इस बार उन्होंने अपनी बेटी के मंगेतर राहुल को छोड़कर अपने पूर्व पति के जीजा के साथ रहने का फैसला किया है और दोनों फरार हो गए हैं. अनीता देवी लगभग 10 महीने तक राहुल के साथ रह चुकी थीं.
पहले दामाद संग रहने पर अड़ी सास
उस वक्त जब पूरा मामला थाने पहुंचा, तो सपना देवी ने दामाद के साथ अपना जीवन बिताने की इच्छा जताई। काउंसलिंग के बाद भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद सास अपने दामाद के साथ अलीगढ़ छोड़ बिहार के सीतामढ़ी में रहने लगी। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आया है, सपना देवी अपने बहनोई के साथ भाग गई है। राहुल ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि सास अब अपने बहनोई के साथ फरार हो चुकी है। साथ ही उसके कमाए दो लाख रुपये और जेवर भी ले गई।
अब जीजा के साथ हो गई फरार
राहुल की मानें तो, वह 6 फरवरी को हर दिन की तरह काम पर गया था। मगर जब वो घर लौटा तो सपना देवी गायब मिली। राहुल का दावा है कि उसकी गैरमौजूदगी में बहनोई घर पर आकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इसके अलावा वो अपने साथ 2 लाख रुपये और गहने भी ले गई।
ये भी पढ़े- Lucknow News: फर्जी प्यार, असली ब्लैकमेलिंग…, ‘लव जिहाद’ की बड़ी साजिश बेनकाब
न्याय की गुहार लिए थाने पहुंचा राहुल
राहुल ने पहले सीतामढ़ी जिले में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने अलीगढ़ के दादों थाने में शिकायत दी। दोनों ही थानों में मामला औपचारिक रूप से दर्ज नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मामला दो राज्यों का होने के चलते फंसा है। दादों पुलिस ने मामला बिहार का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
ये भी पढ़े- Kanpur: लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस
अनीता देवी और राहुल बिहार के सीतामढ़ी जिले के उसरैना गांव में एक साथ रह रहे थे. इसी दौरान अनीता देवी का संपर्क अपने पूर्व पति जितेंद्र कुमार के जीजा से हुआ, जो कपड़ों का व्यापार करता है. बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. इसके बाद अनीता देवी राहुल को छोड़कर अपने बहनोई के साथ चली गईं।
ये भी पढ़े- गोरखपुर में चाची-भतीजे के रिश्ते पर बवाल… नाबालिग से शादी की कोशिश पर बढ़ा विवाद





