
‘एक साथ 4 लड़कियों को…’ Shanaya Kapoor ने सुनाई ब्रेकअप की कहानी
Tu Yaa Main एक्ट्रेस Shanaya Kapoor हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें उनका एक्स बॉयफ्रेंड 5 लड़कियों के साथ चीट कर रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कैब बुक करते टाइम उन्होंने एक्स को रंगेहाथों पकड़ा था।
Shanaya Kapoor Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शनाया कपूर ने अपने पिछले रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के फोन में देखा तो पता चला कि वह एक नहीं, बल्कि पांच-पांच लड़कियों के साथ फ्लर्टिंग कर रहा है. ये देख वो टूट गईं लेकिन इस केबावजूद वह तीन दिन तक सब सामान्य होने का दिखावा करती रहीं.

एक पॉडकास्ट के दौरान, उन्होंने अपने डरावने इमोशनल चीटिंग एक्सपीरियंस और उस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया, इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरा एक्सपीरियंस दिल तोड़ने वाला था, मैं ट्रॉमा में थी। मैं सोचती थी कि ये बेस्ट रिलेशनशिप है’। उन्हें लगता था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे परफेक्ट रोमांटिक रिलेशनशिप था।







