
अजीबोगरीब साइबर फ्रॉड ! UPSC की तैयारी कर रहे छात्र के PAN से 25 करोड़ का लोन
UP Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के UPSC छात्र के साथ नए तरीके का फ्रॉड किया गया. स्टूडेंट के पैन कार्ड से ठग ने 25 करोड़ रुपए का लोन ले लिया.
छात्र को जब फ्रॉड की जानकारी मिली तो उसने पिता को बताया. पिता की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फ्रॉड का शिकार हुए छात्र अनुराग मिश्रा के पिता कमलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका ICICI बैंक में खाता है. इसी खाते पर 25 करोड़ से अधिक का नेगेटिव लियम यानी एक तरह का लोन लिया गया है.
फ्रॉड से पुलिस भी हैरान: साइबर क्राइम टीम के प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि लखनऊ के मानक नगर आरडीएसओ कॉलोनी और वर्तमान में सारनाथ के अटलांटिस अपार्टमेंट्स में रहने वाले कमलेश कुमार मिश्रा ने जब यह जानकारी दी तो पुलिस भी शॉक्ड रह गई.
उन्होंने बताया कि अनुराग मिश्रा दिल्ली में UPSC की तैयारी करता है. इसका ICICI बैंक हजरतगंज लखनऊ में अकाउंट है. 17 जनवरी 2026 को करोल बाग में Google Pay के जरिए जब वह लाइब्रेरी में खर्च हुए 3500 का पेमेंट कर रहा था. तब बैलेंस कम होने के कारण लेन-देन नहीं हो पाया.
इंटरनेट बैंकिंग से जब उसने खाते की जांच की तो पता चला कि खाते में 25 करोड़ 59 लाख 15 हजार का नेगेटिव बैलेंस शो कर रहा है. इसके बाद वह समझ नहीं पाया कि यह क्या हो रहा है?
अनुराग ने तत्काल ICICI बैंक के कस्टमर केयर पर फोन किया. वहां से उसे निकटतम बैंक शाखा भेजा गया. वह 19 जनवरी को ICICI बैंक की हजरतगंज शाखा पहुंचा और जांच पड़ताल की.
यह भी पढ़े: SIR केवाईसी अपडेट के नाम पर बड़ा cyber स्कैम; APK फाइल्स भेज कर जालसाजी
25 करोड़ का लोन: बैंक और GST ऑफिस के अधिकारियों से पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके अनुराग मिश्रा के पैन कार्ड का दुरुपयोग किया है. ICICI बैंक की वाराणसी ब्रांच से एक करंट अकाउंट खोलकर उसने 25 करोड़ रुपए का नेगेटिव लियन अनुराग के नाम पर ले लिया है.
इसके बाद GST विभाग में एक शिकायत के बाद नेगेटिव लियम लगाया गया था, जबकि अनुराग का उत्तरा इंटरप्राइजेज से कोई संबंध ही नहीं है, न ही उसने कभी भी वाराणसी में करंट अकाउंट खोलने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन किया था. इस मामले में संबंधित बैंक के किसी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है.
GST विभाग में उत्तर इंटरप्राइजेज नामक कंपनी को पंजीकृत करने के लिए यह सब किया गया था. यह धोखाधड़ी करने वाली कंपनी सारनाथ रोड बी 54/4 अशोक विहार कॉलोनी के पते पर पंजीकृत है.





