
Battle of Galwan: वैलेंटाइन डे पर Salman Khan का रोमांस, चित्रांगदा संग प्यार में हुए मदहोश
Battle of Galwan Song Main Hoon: मातृभूमि गाने के बाद बैटल ऑफ गलवान का नया गाना भी रिलीज हो गया है। रोमांटिक गाना मैं हूं को वैलेंटाइन डे के मौके पर जारी किया गया।
Battle of Galwan Song Main Hoon: वैलेंटाइन गिफ्ट के मौके पर सलमान खान अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. दरअसल, भाईजान की अपकमिंग वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ गया है. एक्टर ने फिल्म का पहला रोमांटिक गाना (Main Hoon) रिलीज कर दिया है, जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं. फैंस को सलमान की फिल्म का ये नाया गाना बेहद पसंद आया है।
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना
वैलेंटाइन्स डे के मौके पर ये रोमांटिक ट्रैक रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह बिल्कुल प्यार वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं.’मैं हूं’ गाने में भी श्रेया की ही आवाज है, लेकिन इस बार उनके साथ इसे अयान लाल ने गाया है.
दोनों की दमदार केमिस्ट्री
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया गया ‘मैं हूं’ आज 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर सामने आया है. ये एक रोमांटिक गाना है जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं. इसमें दोनों की दमदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है. ‘मैं हूं’ फिल्म का दूसरा गाना है. इससे पहले ‘मातृभूमि’ गाना गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुआ था, जिसमें अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज थी.
ये भी पढ़े- ‘एक साथ 4 लड़कियों को…’ Shanaya Kapoor ने सुनाई ब्रेकअप की कहानी
कब रिलीज होगी सलमान की फिल्म?
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. फिल्म के कुछ हिस्से दोबारा शूट हो रहे हैं और खबर ये भी है कि फिल्म को रिलीज होने से पहले मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से भी हरी झंडी लेनी पड़ेगी. वहीं कहा जा रहा है कि सलमान भी इस फिल्म को रिलीज करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते. वो इसे अच्छी तरह से बनाकर ऑडियंस के सामने पेश करना चाहते हैं, ताकि एंड प्रोडक्ट दमदार निकले. अभी तक फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल बताई जा रही है.
ये भी पढ़े- O Romeo Review: शाहिद-तृप्ति की ‘आशिकी’ में कितना दम? जानें कैसी है ओ रोमियो





