
O Romeo: शाहिद कपूर की आंधी में उड़ी ‘तू या मैं’, चौंका देगी पहले दिन की कमाई
O Romeo Box Office: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की शानदार ओपनिंग रही. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की वैलेटाइड डे के चलते धुआंधार कमाई होने की पूरी उम्मीद है.
O Romeo Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्मों की टक्कर हुई, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने बाजी मार ली है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की हैं. दूसरी तरफ, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी साबित हुई और पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. दर्शकों का पूरा झुकाव ‘ओ रोमियो’ की तरफ दिख रहा है, जबकि शनाया की फिल्म के लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है.
ओ’ रोमियो बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन
ओ’ रोमियो ने पहले ही दिन तगड़ी कमाई की है. शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज फिल् देवा को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का ओपनिंग डे पर ऑक्यूपेंसी रेट 14.86 फीसदी रहा है. इसमें मॉर्निंग शो में 8.63 फीसदी, ऑफ्टरनून में 12.17 फीसदी, इवनिंग शो में 13.66 फीसदी, नाइट शो में 24.97 फीसदी दर्ज हुआ है. ओ’रोमियो से शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज देवा के लसाथ-साथ हैदर और कमीने को भी पछाड़ दिया है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों का भा रही है.
View this post on Instagram
तू या मैं बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन
शनाया कपूर और आदर्श स्टारर फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दम तोड़ गई है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म पहले दिन 0.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. तू या मैं का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. कहना गलत नहीं होगा कि शाहिद कपूर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है.
Battle of Galwan: वैलेंटाइन डे पर Salman Khan का रोमांस, चित्रांगदा संग प्यार में हुए मदहोश
‘ओ रोमियो’ के बारे में सब कुछ
यह फिल्म हैदर, कमीने और रंगून के बाद विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की चौथी फिल्म है. शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा, फिल्म में अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी भी हैं, एक डार्क क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में सेट, कहानी एक बेरहम गैंगस्टर की है जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब एक मना किया हुआ और एकतरफ़ा प्यार एक क्रूर गैंग वॉर शुरू कर देता है.





