
UP Budget: विधानसभा में आज बजट पर चर्चा, विपक्ष कर सकता है हंगामा; CM योगी देंगे जबाब
UP Budget Session 2026: यूपी विधानसभा में सोमवार से बजट पर चर्चा होगी. यह चर्चा शुक्रवार तक चलेगी। बजट सत्र के आखिर दिन शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट पर चर्चा का जवाब देंगे.
UP Budget Session: यूपी विधानसभा के बजट सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तृत चर्चा जारी है। सीएम योगी विधान परिषद में आज अपना पक्ष रखेंगे। सत्र के अंतिम दिन ही बजट को सदन से पारित कराया जाएगा। वोटिंग के बाद 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सबसे पहले सामान्य विधायकों को बोलने का अवसर प्रदान करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्र के अंतिम दिन बजट चर्चा पर अपना विस्तृत जवाब देंगे। इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर हंगामा भी कर सकता है।
सत्र के आखिरी दिन पारित होगा बजट
चर्चा समाप्त होने के बाद सदन में बजट अनुदानों की मांगों पर विचार-विमर्श होगा, जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को ही पूरे बजट को सदन से पारित कराया जाएगा. बता दें कि राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 11 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था.
यह बजट राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है. बजट में पूंजीगत व्यय को मजबूत करने के साथ-साथ विकास की गति को बनाए रखने की दिशा में कई महत्वाकांक्षी प्रावधान शामिल हैं।
ये भी पढ़े– UP News: इन जिलों बनेंगे वर्किंग विमेन हॉस्टल, महिलाओं को मिलेगा सेफ और सस्ता आशियाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बजट चर्चा पर जवाब देंगें। लेकिन उससे पहले सुबह ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। यह बजट चर्चा न केवल सरकार की नीतियों की समीक्षा का मंच बनेगी, बल्कि विपक्ष के लिए भी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने और वैकल्पिक सुझाव देने का अवसर प्रदान करेगी. सदन में चर्चा के दौरान हंगामे की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन उम्मीद है कि लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ बहस सुचारु रूप से चलेगी।
ये भी पढ़े– जटायु संरक्षण से लेकर फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी तक, गोरखपुर में विकास की नई रफ्तार…





