UP News: कैब ड्राइवर का प्रेमजाल फिर दुष्कर्म, नवजात को ले भटक रही NEET छात्रा

NEET Student Assault Case: राजधानी में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि कैब ड्राइवर ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और फिर प्रेग्नेंट होने पर मंदिर में शादी कर ली.

NEET Student Assault Case: लखनऊ में NEET की तैयारी कर रही वाराणसी की एक युवती ने कैब ड्राइवर पर प्रेमजाल में फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, मंदिर में शादी का झांसा देने और बेटी के जन्म के बाद छोड़ देने का आरोप लगाया है। पीड़िता नवजात संग न्याय के लिए भटक रही है। पीड़िता का कहना है कि भरोसे में लेकर शादी का वादा कर उसके साथ धोखाधड़ी की गई. अब वह इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है.

वाराणसी की रहने वाली है पीड़िता

लखनऊ के चिनहट इलाके में किराए का कमरा लेकर गोमतीनगर स्थित कोचिंग संस्थान में NEET की तैयारी कर रही थी. उसका आरोप है कि जुलाई 2023 में उसकी मुलाकात कैब ड्राइवर आदित्य यादव से हुई. रोजाना कोचिंग आने-जाने के दौरान बातचीत बढ़ी और आरोपी ने दोस्ती को प्यार में बदलने का भरोसा दिलाया.

पीड़िता का कहना है कि एक दिन आरोपी उसे बहाने से कमरे पर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया. होश आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर मामला शांत कराया

प्रेग्नेंसी के बाद शादी का किया वादा

करीब एक माह बाद जब प्रेग्नेंसी का पता चला तो आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा. पीड़िता का आरोप है कि उसे एक जगह ले जाया गया, जहां दो दोस्तों की मौजूदगी में शादी का दावा किया गया. परिवार से मिलवाने की बात टालते हुए आरोपी साथ रहने और इलाज का खर्च उठाने का भरोसा देता रहा.

पीड़िता ने 2 फरवरी को एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे नौबस्ता इलाके में किराए के कमरे में रखा. तीन दिन तक पति की तरह साथ रहा, फिर दवा लेने का बहाना बनाकर चला गया और वापस नहीं लौटा.

धमकी दी, फिर फोन बंद कर लिया

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने फोन बंद कर लिया और उसके दोस्तों ने भी संपर्क तोड़ दिया. बाद में संपर्क होने पर आरोपी ने कहा कि ‘तुम पत्नी नहीं हो, अपनी बेटी के साथ जाकर मर जाओ.’ इसके बाद पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है. फिलहाल वह नवजात बेटी के साथ आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रही है.

पीड़िता ने चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही एसीपी विभूति खंड और 18 फरवरी को ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार से भी मुलाकात कर न्याय की मांग की है. एसएचओ दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

Back to top button