UP News: प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने खोया आपा; चाकू से फाड़ा पेट…

Bahraich News: बहराइच में प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला ने अपने पेट को चाकू से फाड़कर बच्चा निकालने का खौफनाक कदम उठाया। इससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं।

Bahraich News: यूपी के बहराइच से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां गर्भवती महिला के अचानक से इतना तेज दर्द हुआ कि वो सहन नहीं कर पाई. उसने ब्लेड लिया और बिना सोचे-समझे अपना पेट फाड़ डाला. इससे उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गईं. जब महिला की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और नजारा देखकर सन्न रह गए. महिला खून से लथपथ तड़प रही थी. आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा, जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. फिलहाल, महिला की हालत गंभीर बनी

केजीएमयू में महिला भर्ती

आनन-फानन में गांव के ही कृष्ण मोहन की मदद से पीड़िता को गंभीरावस्था में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। अस्पताल चौकी पर तैनात सिपाही नीलेश कुमार ने तत्काल घायल महिला को इमरजेंसी से ओटी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज कर उसे लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया है। जबकि नवजात को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

नवजात की हालत सामान्य, मां की गंभीर

इस मामले में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि महिला बेहद गंभीर हालत में अस्पताल आई थी। ब्लड प्रेशर असामान्य था। बच्ची सामान्य तरीके से जन्मी है। घायल महिला को गंभीरावस्था में लाए जाने पर लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया गया है। नवजात का शहर स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक है।

ये भी पढ़े- UP News: कैब ड्राइवर का प्रेमजाल फिर दुष्कर्म, नवजात को ले भटक रही NEET छात्रा

इस मामले में डॉ. एमएमएम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ने बताया कि महिला गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाई गई थी। जांच में उसका पेट फटा हुआ पाया गया और घाव किसी धारदार हथियार से लगने जैसे प्रतीत हो रहे थे। चोट के कारण उसके अंदरूनी अंग बाहर आ गए थे। इस बीच महिला ने एक बच्ची को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। बेहतर इलाज के लिए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़े- UP में पत्नी का खौफनाक प्लान… प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Back to top button