
Vijay Rashmika की शादी से पहले फोटो Viral, सूट-बूट में दिखीं होने वाली दुल्हन
Vijay Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही शादी की खबरों पर अब कपल ने खुद मुहर लगा दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपनी वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’ रखा है।
Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में अपनी शाही शादी के लिए पहुंच गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां होने वाली दुल्हनिया का सूट- बूट में संस्कारी अंदाज दिल जीत गया, तो दूल्हे राजा भी अपना स्वैग दिखा गए। यूं तो विजय और रश्मिका की डेटिंग की खबरें काफी सालों से सामने आ रही थीं, लेकिन कपल ने कभी अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं दिया। लेकिन शादी के फंक्शन शुरू होने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहली बार अपनी वेडिंग को ‘Virosh’ टाइटल देते हुए कंफर्म कर दिया।
एयरपोर्ट पर दिखे ‘विरोश’
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बीती रात अपनी-अपनी टीमों के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि, वो एक साथ ट्रैवल नहीं कर रहे थे, लेकिन टाइमिंग से पता चल रहा था कि वे उदयपुर में वेडिंग वेन्यू के रास्ते में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी उदयपुर में होगी, जो शहर से लगभग 25 किलोमीटर बाहर सुंदर अरावली में है।
View this post on Instagram
लुक है चर्चा में
विजय और रश्मिका का एयरपोर्ट लुक इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। इस दौरान दोनों का बॉसी लुक काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने ब्लैक लेदर की जैकेट के साथ मैचिंग लूज पैंट और कैरी किया। इसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ टीमअप किया। साथ ही विजय ने ब्लैक कलर के सन ग्लासेस लगाए और हाथ में एक बैग पकड़ा हुआ है। वहीं, रश्मिका की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर के कोट पैंट के साथ व्हाइट शर्ट कैरी की थी। रश्मिका ने काला चश्मा लगाया और एक बैग कैरी किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक दूजे के होने की खुशी साफ देखी जा सकती है।
ये भी पढ़े- नमस्कार…’ BAFTA अवॉर्ड्स में Alia Bhatt का देसी स्वैग, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच
रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया विरोश। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार।
ये भी पढ़े- Priyanka Chopra ने मजबूरी में छोड़ा था बॉलीवुड, बोलीं- ‘हॉलीवुड जाने के लिए…’





