Fake Universities List: देशभर में चल रहे 32 फेक यूनिवर्सिटी, UP के चार संस्थान भी शामिल

UGC Fake Universities List 2026: यूजीसी ने फरवरी 2026 में देशभर के फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 32 संस्थानों के नाम शामिल हैं।

UGC Fake Universities List 2026: देशभर के कथित फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची एक बार फिर जारी की गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जारी इस सूची में कुल 32 संस्थानों के नाम शामिल हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के चार संस्थान भी दर्ज हैं। यूजीसी की सूची के अनुसार प्रदेश से जिन संस्थानों का नाम शामिल किया गया है, उनमें गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग (इलाहाबाद), महामाया टेक्निकल प्राविधिक विश्वविद्यालय, महर्षि नगर (गौतमबुद्धनगर), नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन), अलीगढ़ तथा भारतीय शिक्षा परिषद भारत भवन, मटियारी, चिनहट (लखनऊ) शामिल हैं।

इस सूची में शामिल कुछ संस्थानों के बारे में स्थानीय स्तर पर यह भी सामने आया है कि कई स्थानों पर इनका भौतिक अस्तित्व नहीं मिल रहा है। लखनऊ में भारतीय शिक्षा परिषद के मामले में संबंधित पते पर वर्तमान में कोई विश्वविद्यालय संचालित नहीं पाया गया।

यूपी और दिल्ली में फैला फर्जीवाड़े का जाल

फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई संस्थान हैं। उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख संस्थान- गांधी हिन्दी विद्यापीठ (प्रयाग) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी (अलीगढ़) सहित अन्य को अवैध घोषित किया गया है। दिल्ली में भी ऐसे कई केंद्र सक्रिय हैं जो भोले-भाले छात्रों को सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर ठग रहे हैं।

UGC Fake Universities List 2026

राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में सबसे ज्यादा संस्थान दिल्ली से हैं

दिल्ली के फर्जी संस्थान

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी

कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज

यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, दिल्ली

वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली

ADR-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली

विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), रोहिणी

वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU), पीतमपुरा

इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर

उत्तर प्रदेश के फर्जी संस्थान

गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद

नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़

भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ

महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

मान्यता की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें

यूजीसी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में शैक्षणिक या कानूनी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं गांव-गांव तक अपना जाल फैला चुके फर्जी विश्वविद्यालय हर वर्ष हजारों छात्रों को शिकार बना रहे हैं।

कैसे पता करें फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

छात्र और अभिभावक प्रवेश लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जरूर देंखे। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर यूजीसी सिर्फ उनकी सूची जारी करने भर की औपचारिकता निभाता है। उनके बाद वह नहीं देखता है कि कहां क्या हो रहा है।

 

Back to top button