
ALPHA: YRF ने ठुकराया Netflix का ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया की फिल्म
ALPHA: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की की स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मेकर्स इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराएंगे। अब इन खबरों पर विराम लग गया है।
ALPHA: YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस मूवी का ऐलान साल 2024 में किया गया था। और 2025 में ये रिलीज भी होने वाली थी। मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। और कहा गया कि ये सीधे OTT पर आएगी। मगर अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स न नेटफ्लिक्स की करोड़ों रुपये की डील ठुकरा दी है।
YRF ने क्यों रिजेक्ट की 215 करोड़ की डील?
हाल ही में वैरायटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘अल्फा’ सीधे स्ट्रीम होने जा रही है, यह महज एक अफवाह है. यशराज फिल्म्स कभी भी अपनी फिल्मों को थिएटर से सीधे स्ट्रीमिंग पर नहीं डालेगा. साथ ही इस बात पर जोर देते हुए आगे कहा कि, ALPHA कंपनी के लिए एक अहम फिल्म है. साथ ही कहा कि, हमारे देश की सबसे अच्छी एक्टर्स में से एक आलिया भट्ट, इस फिल्म में लीड रोल में हैं. साथ ही शानदार यंग एक्ट्रेस शरवरी भी हैं. उम्मीद है कि हमने ‘अल्फा’ में एक अच्छी फिल्म बनाई, जो सबको एंटरटेन करेगी. और ऑडियंस इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देगी जितना वो दूसरी एक्शन फिल्मों को देते हैं.
View this post on Instagram
OTT पर नहीं आएगी ‘अल्फा’
YRF के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की कि ‘अल्फा’ थिएटर्स में ही उतारी जाएगी। उन्होंने फिल्म के सीधे OTT पर आने की खबरों को अफवाह बताया। कहा कि इसे गलत तरह से पेश करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, YRF अपनी फिल्मों को थिएटर्स से पहले ओटीटी पर नहीं डालती है।
ये भी पढ़े- Box Office: अस्सी की शानदार शुरुआत, पहले वीकेंड में 4.2 करोड़ की कमाई
दरअसल YRF स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ पहले पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. फिर पता लगा कि विजुअल इफेक्ट्स (VFX) के काम के लिए लंबा वक्त चाहिए. और फिर अगली रिलीज 17 अप्रैल, 2026 को तय हुई. यहां तक कि वो तारीख भी पूरी नहीं हो पाएगी. बताते चले कि मेकर्स ने सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गैलवान’ के साथ क्लैश से बचने के लिए फिर फिल्म पोस्टपोन कर दी है. साथ ही तब सलमान खान की फिल्म भी नहीं आएगी.
ये भी पढ़े- नमस्कार…’ BAFTA अवॉर्ड्स में Alia Bhatt का देसी स्वैग, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच





