CS एग्जीक्यूटिव परीक्षा में लड़कियां आगे, रिजल्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड…

CS Executive Result: ICSI CS एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंकिंग पर अपना दबदबा कायम रखा है। खास बात यह रही कि शीर्ष तीनों स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा कर सफलता का परचम लहराया है।

टॉप 3 रैंक पर छात्राओं का जलवा
जारी परिणाम के अनुसार, पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर छात्राओं ने जगह बनाई है। इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने कड़ी मेहनत और बेहतर रणनीति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इसमें अनीशा दर्शन केसवानी ने पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर रैंक 2 के साथ सिद्धि खंडेलवाल रहीं और फिर तीसरे पायदान पर रंगवला इंसिया इमरान बही रहीं।

ICSI की ओर से जारी सूची में टॉपर्स के नाम और अंक सार्वजनिक किए गए हैं, जिनमें छात्राओं का प्रदर्शन सबसे आगे रहा। इससे पहले भी कई बार कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षाओं में लड़कियां उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं।

यह भी पढ़ें…

UP Police SI-ASI Typing Test 2026: एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें डाउनलोड

टॉप 10 में कितने लड़के?
टॉप 10 की सूची पर नजर डालें तो इसमें लड़कों की संख्या सीमित रही। कुल टॉप 10 में कुछ ही लड़कों ने जगह बनाई, जबकि अधिकांश स्थान छात्राओं के नाम रहे। इससे साफ है कि इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

हालांकि, लड़कों ने भी अच्छे अंक हासिल कर प्रतिस्पर्धा को कड़ा बनाए रखा।

यह भी पढ़ें…

UPSC New Rule: सेवा में रहते बार-बार परीक्षा देने पर ब्रेक, पॉइंट में जानें क्या-क्या बदला

यहाँ देखें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर icsi.edu जाएं।
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें।
इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

सफलता के पीछे मेहनत और रणनीति
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि CS जैसी पेशेवर परीक्षाओं में अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी होता है। टॉपर्स ने भी अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, मॉक टेस्ट और मजबूत कॉन्सेप्ट को दिया है।

यह भी पढ़ें…

Indian Army: युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, जाने आवेदन की आखिरी तारीख

करियर के बेहतर अवसर
कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए कॉरपोरेट सेक्टर, कानूनी सलाहकार, वित्तीय संस्थान और बड़ी कंपनियों में नौकरी के अवसर खुलते हैं। यह प्रोफेशन कॉरपोरेट गवर्नेंस और लीगल मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रेरणा बनीं छात्राएं
इस बार के परिणाम ने एक बार फिर साबित किया है कि छात्राएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनका प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

यह भी पढ़ें…

UP BED प्रवेश परीक्षा का आवेदन शुल्क बढ़ा… सामान्य वर्ग को देनी होगी इतनी राशि

Back to top button