
मैग्लेव मॉडल पर CM Yogi की नजर… जापान दौरे पर हाई-स्पीड रेल का अनुभव
CM Yogi Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जापान यात्रा के दौरान दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों में शुमार मैग्लेव ट्रेन का अनुभव किया। यह हाई-स्पीड ट्रेन पारंपरिक पटरियों पर नहीं चलती, बल्कि चुंबकीय तकनीक की मदद से ट्रैक के ऊपर ‘तैरते’ हुए लगभग 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।
क्या है मैग्लेव तकनीक?
मैग्लेव (Magnetic Levitation) तकनीक में शक्तिशाली चुंबकों का उपयोग कर ट्रेन को ट्रैक से ऊपर उठा दिया जाता है, जिससे घर्षण लगभग खत्म हो जाता है। कम घर्षण के कारण यह ट्रेन बेहद तेज, सुरक्षित और अपेक्षाकृत शांत यात्रा अनुभव देती है। जापान की यह तकनीक हाई-स्पीड परिवहन के क्षेत्र में क्रांतिकारी मानी जाती है।
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मोबिलिटी पर फोकस
मुख्यमंत्री योगी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में हाई-स्पीड, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रही है। राज्य सरकार मेट्रो नेटवर्क विस्तार, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर विशेष जोर दे रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जापान की उन्नत रेल तकनीक का अध्ययन उत्तर प्रदेश में भविष्य की परियोजनाओं के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें…
UP News: युवक ने पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, बोला- ‘जिसकी बीवी धोखा…’
तकनीक और निवेश पर चर्च
जापान दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन अवसंरचना, शहरी विकास और हरित ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। माना जा रहा है कि इस दौरे से विदेशी निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसर खुल सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
त्योहार से पहले छापेमारी से मचा हड़कंप; UP में हजारों किलो मिलावटी मिठाइयां सीज…
तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में कदम
मैग्लेव जैसी अत्याधुनिक तकनीक का अनुभव लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आधुनिक, सुरक्षित और तेज परिवहन नेटवर्क विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री की यह यात्रा प्रदेश में भविष्य की हाई-स्पीड रेल और स्मार्ट मोबिलिटी परियोजनाओं के लिए संभावनाओं की नई राह खोल सकती है।
यह भी पढ़ें…





