
CM Yogi: UP में होली की 3 दिन की छुट्टी घोषित, योगी सरकार का बड़ा ऐलान
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान होली से पहले करने का निर्देश दिया है और कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CM Yogi: यूपी सीएम योगी ने होली पर बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने होली के अवसर पर राज्य में तीन दिन की आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है. ये अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा. योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार 28 फरवरी को वर्किंग डे घोषित किया है, जबकि कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही 3 मार्च को भी होली का अवकाश रहेगा।
त्योहार से पहले प्रशासन को कड़े निर्देश
इसके अलावा CM योगी ने त्योहार से पहले प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. होली पर किसी भी कर्मचारी को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. इसके लिए सीएम योगी सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए. वहीं, 28 फरवरी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है जबकि 2,3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।
ये भी पढ़े- युवाओं के लिए सुनहरा मौका… जापान में स्किल ट्रेनिंग दिलाएगा CM Yogi का ये MoU
यह आदेश केवल नियमित कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मी और सफाईकर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगा. सीएम ने दो-टूक कहा है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़े- मैग्लेव मॉडल पर CM Yogi की नजर… जापान दौरे पर हाई-स्पीड रेल का अनुभव





