
सरकारी कर्मचारियों को ‘Holi Gift’… CM Yogi ने त्योहार से पहले दिया यर निर्देश
CM Yiogi Holi Gift: योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फरवरी माह का वेतन और पेंशन 28 फरवरी तक कर्मचारियों के खातों में अनिवार्य रूप से ट्रांसफर किया जाए।
होली से पहले आर्थिक राहत
इस फैसले से प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी त्योहार से पहले अपने वेतन और पेंशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके उत्सव की तैयारियों में आसानी होगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी कर्मचारी या पेंशनभोगी भुगतान में देरी का शिकार न हो।
आदेश का उद्देश्य
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह कदम कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के आर्थिक हितों की रक्षा और त्योहार के अवसर पर उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
यह भी पढ़ें…
UP Board की नई नीति से प्रकाशन उद्योग में संकट… CM Yogi से समाधान की गुहार
CM Yogi का निर्देश
- फरवरी माह का वेतन सभी कर्मचारियों के खाते में 28 फरवरी तक जमा कर दिया जाए।
- पेंशनभोगियों के खाते में पेंशन का भुगतान भी इसी तिथि तक सुनिश्चित किया जाए।
- संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को आदेश का पालन करने और किसी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा गया।
यह भी पढ़ें…
Holi पर नहीं चलेंगे बिना हेलमेट और सीटबेल्ट वाहन… CM योगी का सख्त निर्देश
होली की छुट्टियों का भी ऐलान
वेतन के साथ ही शासन ने होली की छुट्टियों का भी ऐलान किया है। इस बार होली का अवकाश 2 मार्च से 4 मार्च तक कुल तीन दिनों का रहेगा। हालांकि, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्य अवकाश 3 मार्च को निर्धारित किया गया है।
इस घोषणा के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। प्रदेश सरकार का यह कदम त्योहार के अवसर पर उनके लिए समय पर वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास माना जा रहा है। सरकार के इस कदम से करीब 12 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की होली खुशियों भरी होगी।
यह भी पढ़ें…





