UP News: बहराइच में घर के लाल ने ही बिछा दी लाशें, परिवार को कुल्हाड़ी से काट डाला

UP News: बहराइच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीन और गहनों के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

UP News: यूपी के बहराइच जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इसमें जमीन बिक्री का पैसा न मिलने से नाराज बेटे ने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है. इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, एहतिहात के तौर पर भारी संख्या में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. हत्या आरोपी को चोटें आई हैं, जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया है.

जमीन विवाद में बेटे ने बिछा दी लाशें

रुपईडीहा इलाके के बसंतपुर रुदल में रात करीब 12:30 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब गांव निवासी बदलूराम के घर से उठी चीख-पुकार ने सन्नाटे को चीर दिया। बदलूराम का बेटा निरंकार पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने का पैसा न देने की बात को लेकर विवाद कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि निरंकार अपना आपा खो बैठा और पास में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर मौत ज घाट उतार दिया।

ये भी पढ़े- UP News: फिरोजाबाद में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में भागे पुरुष…

आंगन में बिछी थी चार लार लाशें

बदलूराम को बचाने दौड़े उसकी 56 वर्षीय पत्नी संजू देवी, बेटी पार्वती व 80 वर्षीय मां सिताला को भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। रात में शोर शराबा सुन गांव के ग्रामीण बदलूराम के घर पहुंचे तो देखा कि आंगन में चार लार लाशें बिछी हुई हैं। खुद को ग्रामीणों से घिरा देख निरंकार ने भी अपने सिर पर ईंट से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।

ये भी पढ़े- UP News: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से किया वार, कैश-गहने लेकर चाचा संग फरार

पुलिस ने निरंकार को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि फोरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button