Lucknow News: मासूम बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, खेत में शव मिला…

Lucknow Girl Killed By Stray Dogs: लखनऊ में आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। जगह-जगह से मांस के लोथड़े लटक रहे थे।

Lucknow Girl Killed By Stray Dogs: लखनऊ के रहीमाबाद के तरौना गांव में शाम के वक्त सात साल की मासूम बच्ची अंशिका को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परेशान होकर उसकी मां सोनी तलाशने निकली। घर से करीब 500 मीटर दूर गांव के बाहर खेत में बच्ची की लहूलुहान लाश मिली। यह देखकर मां की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चेहरा बुरी तरह से नोचा, मांस के लोथड़े निकले

मां सोनी ने बताया कि उनकी बेटी अंशिका कक्षा एक की छात्रा थी। रविवार शाम लगभग 5:30 बजे वह अकेले घर के पास शौच के लिए गई थी। लगभग आधा घंटे तक जब वापस नहीं आई तो खोजने के लिए खेत की ओर निकली।

गांववालों ने बताया कि कुत्ते जब बच्ची को नोच रहे थे तो किसी ने नहीं देखा। लेकिन बच्ची के शव को देखकर साफ लग रहा है कि उसे कुत्तों ने ही नोचा है। बच्ची के चेहरे पर कुत्तों के नोचने के निशान थे। उसका चेहरा पूरी तरह से नोचा हुआ था। जगह-जगह मांस के लोथड़े निकले थे। जिस जगह पर शव मिला, वहां कुत्तों के पंजों के निशान थे।

पुलिस भी रह गई हैरान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, आवारा कुत्तों के हमले में मासूम अंशिका गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।

नसबंदी अभियान, पर नतीजे अधूरे

नगर निगम का दावा है कि कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है।  इसके बावजूद सड़कों पर कुत्तों की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही।  इलाकों में कुत्तों के झुंड बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को घेर लेते हैं। पिछले 6 महीने में 124 से ज्यादा मामले नगर निगम में दर्ज हुए हैं।

ये भी पढ़े- Basti News: जहरीले केक ने छीना घर का इकलौता चिराग! खाते ही युवक की मौत…

आपको बता दें आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीर मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की कार्यकारिणी में इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल चुकी है और शेल्टर होम के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शेल्टर होम का निर्माण और संचालन शुरू होने में अभी लंबा समय लगेगा। तब तक शहरवासियों को इसी खतरे के बीच रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़े- UP News: बहराइच में घर के लाल ने ही बिछा दी लाशें, परिवार को कुल्हाड़ी से काट डाला

Back to top button